रायपुर। राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से बुरी तरह से हरा दिया। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 वें ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 40 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारत की पेस बैटरी ने न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी। इस मैच में मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले, जबकि वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मो सिराज, शार्दुल ठाकुर व कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।
मैच में न्यूजीलैंड का हाल काफी यहां बुरा रहा। टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। ग्लेन ने संघर्ष करते हुए 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ यह तीसरा सबसे लो-स्कोर है। न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले 2016 में 79 रन पर तथा 2010 में 103 रन पर पर ऑलआउट हो चुका है। आज रायपुर में पूरी टीम 108 पर ही आउट हो गई।




