ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ के मजदूरों को सरकार देगी MST, 50 किमी तक का सफर फ्री… श्रमिक दिवस पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : छत्तीसगढ़ के मजदूरों को सरकार देगी MST, 50 किमी तक का सफर फ्री… श्रमिक दिवस पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
श्रमिक दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर Raipur. अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर सोमवार को साइंस कॉलेज मैदान में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। सीएम बघेल ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना की घोषणा की। इसके अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिये अपने घर से अन्य स्थानों पर रेल/ बस के माध्यम से प्रतिदिन आना जाना (यात्रा) करते है। उन्हें मंडल द्वारा रेल मंडल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम द्वारा निर्धारित दर अनुसार 50 कि0मी0 तक यात्रा हेतु मासिक टिकट कार्ड (MST) प्रदाय किया जायेगा, जिसके माध्यम से ऐसे श्रमिकों को यात्रा पर होने वाला संपूर्ण व्यय छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल करेगा।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने की। इस मौके पर पूर्व सांसद नंद कुमार साय,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,  संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय,  खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव शफी अहमद तथा सुशील सन्नी अग्रवाल सहित  जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के हित में कई घोषणाएं की। मासिक टिकट कार्ड (MST) के अलावा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना की घोषणा की। इसके अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर देय सहायता राशि रुपए 1.00 लाख से बढ़ाकर रूपये 5.00 लाख तथा स्थायी दिव्यांगता पर देव सहायता राशि रुपए 50 हजार से बढ़ाकर रुपए 2.50 लाख किया जा रहा है। साथ ही अपंजीकृत श्रमिक कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर रुपए 1.00 लाख सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना
मंडल द्वारा इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजना के पूर्व प्रावधान को अधिक्रमित करते हुए नवीन आवास क्रय व नवीन आवास निर्माण के लिये एकमुश्त राशि रुपए 50 हजार रुपए अनुदान प्रदाय किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना इस योजना का नाम परिवर्तित होकर “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना” के नाम से जाना जाएगा, साथ ही अब इस योजना अंतर्गत हृदय की शल्य क्रिया, गुर्दा का प्रत्यारोपण, लीवर का प्रत्यारोपण, मस्तिक की शल्य क्रिया, रीढ़ की हड्डी की शल्य क्रिया, पैर के घुटने की शल्य क्रिया, कैंसर ईलाज, लकवा ग्रसित जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शासन के अन्य योजनाओं के अतिरिक्त 20,000 रुपए तक अनुदान प्रदाय किया जाएगा।

Breaking: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया CM भूपेश बघेल का आमंत्रण स्वीकार, पहुंचे माता कौशल्या के दर्शन करने
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक: परिवहन मंत्री मो अकबर बोले- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास
दर्दनाक घटना: तेज रफ्तार हाइवा ने ली 11 बेजुबानों की जान, सड़क पर बिछ गई लाशें
मतदाता जागरुकता अभियान : निगम के स्वच्छता कर्मियों ने भी लिया मतदान करने का संकल्प
राजधानी में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… कहा- विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 197 # 01 May 2023
Next Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान, बोले- बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?