ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग रेंज के जिलों में तैनात होंगे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट… क्राइम सुलझाने में होगी आसानी
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग रेंज के जिलों में तैनात होंगे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट… क्राइम सुलझाने में होगी आसानी

By Mohan Rao Published May 31, 2024
Share
दुर्ग रेंज के जिलों में तैनात होंगे फिंगर फ्रिंट एक्सपर्टस
SHARE

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने रेंज के 64 फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को सौंपा सर्टिफिकेट

भिलाई। दुर्ग रेंज के जिलों में अब फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तैनात होंगे। शुक्रवार को दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने प्रशिक्षण के बाद 64 कर्मियों को सर्टिफिकेट सौंपा। दुर्ग रेंज के जिलों में फिंगर प्रिंट एक्सपर्टस के तैनात होने से क्राइम सुलझाने में पुलिस को त्वरित सहायता मिलेगी।

बता दें पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन के सभागार में 05 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रेंज के जिले बालोद एवं दुर्ग के 64 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला के प्रशिक्षक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कमलेश्वर सिंह व धर्मेंद्र कुमार भारती रहे। इनके द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों के फिंगर प्रिंट तैयार करने के संबंध में एवं घटना स्थल में फिंगर प्रिंटों को सुरक्षित करने के तरीके, अज्ञात मृतक के टेन प्रिंट स्लिप का वेरिफिकेशन, नेफ़िस अपलोडिंग, फूट प्रिंट एवं नवीन तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

साक्ष्य एकत्र करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा कार्यशाला के समापन पर कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन बाद आप सभी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बन गए है जो कि अब क्राइम सीन वेरिफिकेशन में अपराधी को साइंटिफिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  फिंगर प्रिंट एनालिसिस (विश्लेषण) करने में मदद मिलेगी, साथ ही क्राइम सीन पर प्रिंट के संग्रह और उसके वेरिफिकेशन में काफी आसानी होगी। इस पहल से मामलों को सुलझाने में भी पुलिस को काफी मदद मिलेगी। तत्पश्चात उनके द्वारा उपस्थित सभी फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

आरोपी की मिल सकेगी त्वरित जानकारी
इस कार्यशाला के माध्यम से फिंगर प्रिंट सुरक्षित रखने से आरोपी के बारे में त्वरित जानकारी मिल सकेगी। पहले आरोपी का फिंगर प्रिंट मेनुअल लिया जाता था एवं मिलान भी मेनुअल किया जाता था। अब आनलाईन फिंगर प्रिंट लिया जाकर उसकी मैचिंग भी आनलाईन किया जाएगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को साइंटिफिक विवेचना हेतु फिंगर प्रिंट के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में संचालक फिंगर प्रिंट ब्यूरो पुलिस मुख्यालय रायपुर लिनुस किस्पोट्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशिक्षु (आईपीएस) चिराग जैन, प्रशिक्षु (आईपीएस) अक्षय प्रमोद सावद्रा, उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा सहित दुर्ग रेंज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao May 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में मतगणना की तैयारी : कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक… दिए आवश्यक निर्देश
Next Article Weather : नौतपा का असर…. लगातार दूसरे दिन पारा 47 के करीब, मुंगेली व बिलासपुर रहे सबसे गर्म
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?