ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : शुरू हुई दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत, पीएम मोदी ने अहमदाबाद से दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

Breaking News : शुरू हुई दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत, पीएम मोदी ने अहमदाबाद से दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: September 16, 2024
Share
दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत शुरू
SHARE

रायपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ शुभारंभ समारोह, राज्यपाल व सीएम सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

भिलाई। दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच बहुप्रतिक्षित वंदेभारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। गुजरात के अहमदाबाद से वे कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए और एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े ।रायपुर रेलवे स्टेशन में फूलो से सजी वंदेभारत एक्सप्रेस विशाखापट्नम के लिए रवाना हुई। शुभारंभ के मौके पर इसे स्पेशन ट्रेन के रूप में रायपुर से चलाया गया। 20 सितंबर 2024 से दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।

Contents
  • रायपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ शुभारंभ समारोह, राज्यपाल व सीएम सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
  • वंदेभारत से जुड़ी खास बातें

दुर्ग (छत्तीसगढ़) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच नई भगवा वंदेभारत ट्रेन अब शुरू हो गई। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 4:15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर इसे हरी झंडी दिखाई। वंदेभारत के शुभारंभ अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल रमेन डेका, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, खुशवंत साहेब, अपर – महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विजय कुमार साहू , मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया।

भगवा रंग से रंगी 16 कोच की ट्रेन
दुर्ग विशाखापट्नम वंदेभारत 16 कोच के साथ चली। भगवा रंग से रंगी यह ट्रेन आधुनिक फीचर्स से लैस है। दुर्ग और विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए एकमात्र दिन छुट्टी होगी। ट्रेन का मेंटेनेंस दुर्ग स्टेशन पर किया जाएगा। यह सेमी स्पीड ट्रेन से छत्तीसगढ़, ओड़िशा और आंध्रप्रदेश का संपर्क बढ़ेगा। यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित है, जिससे यह “मेक इन इंडिया” एवं आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा बनती है। यह भारत की बढ़ती तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को दर्शाती है।

रायपुर स्टेशन पर उत्साहपूर्वक स्वागत
वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के शुभारंभ रायपुर स्टेशन पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया , शिक्षकों एवं अन्य यात्रियों द्वारा इस गाड़ी के यात्रा अनुभव को साझा किया गया। यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हे बहुत ही सुरक्षित, आरामदायक एवं विमान जैसा यात्रा का अनुभव हुआ। शुभारंभ के दौरान इस ट्रेन में रायपुर से लगभग 500 स्कूली बच्चे, रायपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड के बच्चे, आंध्रा एसोसिएशन , मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्य, रेलवे यूनियन, बैंक ,गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ,सीमेंट प्लांट, डाक विभाग एवं दूरसंचार के अधिकारी, सहायक (रेलवे कुली), टूरिज्म विभाग, एनटीपीसी, भिलाई स्टील प्लांट, शासकीय, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मीडिया के सदस्यों , वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग, किन्नर ने यात्रा की।

20 सितंबर से चलेगी नियमित
20 सितम्बर 2024 से गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 20 सितंबर को दुर्ग से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 6:08 बजे रायपुर व 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी। इसके बाद 7:15 को ओडिशा के खरियार रोड, 8 बजे कांटाबांजी, 8:30 को टिटिलागड़, 8:45 बजे केसिंगा और 10:50 को रायगढ़ा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 11:30 बजे आंध्रप्रदेश के पार्वती पुरम, 12:35 को विजयनगरम और वहां से दोपहर 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। विशाखापट्नम से वहां से दोपहर 2.50 को वापसी के लिए रवाना होगी। यहां से निकलकर 3:33 बजे विजयनगरम, शाम 4:36 बजे पार्वती पुरम,  5:13 बजे रायगढ़ा, 6:50 बजे केसिंगा, 7:05 को टिटलागढ़, 7:35 को काटाभांजी, 8:20 को खरियार रोड, 9 बजे महासमुंद, 10:19 को रायपुर और रात 10.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

वंदेभारत से जुड़ी खास बातें

  • कवच प्रणाली से सुसज्जित ।
  • 160 किमी प्रति घंटे तक तेज़ त्वरण और अर्ध उच्च गति संचालन।
  • यात्री आवाजाही के लिए पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे एवम् स्वचालित प्लग दरवाजे।
  • एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटों के साथ रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें और आरामदायक सीटें।
  • हर सीट के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
  • हॉट केस, बोतल कूलर, डीप फ्रीजर और हॉट वॉटर बॉयलर के प्रावधान के साथ मिनी पैंट्री।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए डीटीसी में विशेष शौचालय।
  • प्रत्येक कोच में आपातकालीन खुलने योग्य खिड़कियाँ और अग्निशामक यंत्र।
  • सभी कोचों में सीसीटीवी।
  • सभी कोचों पर आपातकालीन अलार्म पुश बटन और टॉक बैक इकाइयाँ।
  • बेहतर अग्नि सुरक्षा-विद्युत अलमारियाँ और शौचालयों में एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और दमन प्रणाली।
  • वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा और क्रैश हार्डेंड मेमोरी के साथ ड्राइवर-गार्ड संचार।
  • आपदा लाइटें – आपातकाल के मामले में प्रत्येक कोच में 4 संख्या।
  • प्रत्यक्ष और विसरित प्रकाश।
  • कोच के बाहर रियर व्यू कैमरे सहित 4 प्लेटफार्म साइड कैमरे।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में पर्याप्त पैर रखने की जगह के साथ रिक्लाइनिंग सीटें हैं।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में बायो-वैक्यूम शौचालय और कवच सिग्नलिंग तकनीक शामिल हैं।
  • स्वचालित प्लग दरवाजे और ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में बैक्टीरिया मुक्त एयर कंडीशनिंग प्रणाली है ।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में विद्युत उपकरणों के लिए बाढ़ से अधिक सुरक्षा की व्यवस्था है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी प्रकार की बिजली और जलवायु नियंत्रण के लिए एक केंद्रीकृत कोच-निगरानी प्रणाली है।
पंचतत्व में विलीन हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बड़े बेटे पार्थ पवार ने दी मुखाग्रि
Transfer Breaking : आईएएस के बाद अब राज्य प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बड़ी संख्या में बदले गए डिप्टी कलेक्टर
फिर चिंता बढ़ा रहा कोरोना: अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में 27 फीसदी बच्चे, पॉजिटिविटी दर चार प्रतिशत के करीब
कोरोना संकट में बेरोजगार हुए कामगारों को आधी सैलरी देगी सरकार……. जानें नियम और शर्तें
बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग : पत्नी ने अपने पति की कराई हत्या, प्रेमी को दी चार लाख की सुपारी
Next Article वेदांता एल्युमिनियम ने विद्युत् उद्योग के लिए पेश किए दो नए उत्पाद वेदांता एल्युमिनियम ने विद्युत् उद्योग के लिए पेश किए दो नए उत्पाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?