ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना

By Om Prakash Verma
Published: April 9, 2023
Share
बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ातालाब में बूढ़ादेव स्थापना का महापर्व मनाने के लिए महाउद्दीम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से लोग भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान संगठन ने विधानसभा चुनाव 2023 में भी दम-खम दिखाने का ऐलान किया। जरूरत पडऩे पर प्रत्याशी भी उतारने की बात कही।

8 अप्रैल को कांसा अपर्ण दान (महाउद्दीम) कार्यक्रम का दूसरा चरण संपन्न हुआ। इससे पहले साल 2022 में अप्रैल माह में बूढ़ादेव के चबूतरे के लिए छत्तीसगढ़ के गांव से देव थानों की मिट्टी एकत्र की गई थी। अब बूढ़ादेव की प्रतिमा के लिए कांसा पीतल और तांबे का एकत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ने प्रदेश के कुलदेवता बूढ़ादेव को बूढ़ातालाब में स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस क्रम में छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना अपने पुरखा देव बूढ़ादेव की 71 फीट की प्रतिमा स्थापित करेगी।

इसी को लेकर के समाज ने बूढ़ातालाब में सभा आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से हजारों लोग शामिल हुए। कांसा, पीतल और तांबे के धातु को एक जगह रखकर बैगा की देख-रेख में परंपरागत तरीके से पूजा की गई। आदिम मान्यताओं के अनुसार, 12 मार्च के किसी भी उपज का पहला अधिकारी बूढ़ा देवयानी प्रकृति देवता को माना जाता है।

जानें बूढ़ावेद का इतिहास
बता दें कि 800 साल पहले राजा राय सिंह जगत ने बूढ़ादेव को मंदिर में स्थापित किया था। कहा जाता है कि रायपुर शहर का नाम भी राजा राय सिंह के नाम पर पड़ा है। बूढ़ा तालाब छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास का साक्षी रहा है। इसके इर्द-गिर्द ही राजा राय सिंह ने अपनी प्रजा को बसाया था और उनके आस्था के अनुरूप कुलदेवता बूढ़ादेव की स्थापना की थी। समय के साथ बूढ़ादेव को भुला दिया गया। इसको फिर से शुरू करने छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेन ने बूढ़ादेव स्थापना के लिए महाउद्दीम की शुरुआत की है। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि हमारी मान्यताओं और पुरखों को मिटाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसकी रक्षा के लिए छत्तीसगढिय़ा क्रांति के सेनानी प्रदेश भर में काम कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि यह संगठन गैर राजनीतिक मंच है पर जरूरत पडऩे पर चुनाव लड़ भी सकते हैं और लड़ा भी सकते हैं।

गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में मनोविकास केंद्र के छात्रों ने किया योगा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू….. चार जनवरी से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी… महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
रायपुर में बाउंसर ने अपनी दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत और एक घायल… पत्नी से था विवाद
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना : पहले दिन इस गांव में कार्य पूर्ण, रायपुर में 44 कर्मचारियों को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बैंड बाजे के साथ फूलों से सजी कार में टीआई की विदाई, बारातियों की तरह नाचे पुलिस के जवान
Next Article BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन BIg Breaking: कल छत्तीसगढ़ बंद: दो समुदायों में जमकर बवाल, 144 धारा लागू, बंद को लेकर भिलाई चेम्बर का भी समर्थन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?