ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : कैंप 2 मछली मार्केट में मिली थी शख्स की लाश, 20 माह बाद सुलझी अंधेकत्ल की गुत्थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : कैंप 2 मछली मार्केट में मिली थी शख्स की लाश, 20 माह बाद सुलझी अंधेकत्ल की गुत्थी

By Mohan Rao
Published: May 17, 2024
Share
20 माह बाद पकड़ाया हत्या का आरोपी
SHARE

भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने 20 माह पुराने एक हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। कैंप-2 मछली मार्केट में आज से 20 माह पहले एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी। भारी पत्थर से सीने को कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 20 माह बाद हत्यारा भिलाई पहुंचा और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

हत्या का यह पूरा मामला 20 माह पहले का है। 1 सितंबर 2022 दिन बुधवार को कैंप 2 मछली मार्केट में एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी। सुबह जैसे ही लाश देखी गई आसपास सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहम्मद फिरोज (49) के रूप में की। आसपास के लोगों ने बताया कि फिरोज मजदूरी करता था और अक्सर यहीं चबुतरे पर सो जाया करता था। अब इसकी हत्या किसने और क्यों की इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल के बाद पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में छावनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

पहले छोटे भाई पर हुआ शक
हत्या की विवेचना के दौरान पुलिस को मृतक के छोटे भाई पर शक हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण छोटे भाई द्वारा इस वारदात को अंजाम दिए जाने के एंगल से पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया लेकिन पुलिस का संदेह गलत निकला। अब पुलिस के सामने आरोपी की खोज एक चुनौती बन गई। जिस जगह हत्या हुई वहां आसपास कहीं भी सीसी टीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला जिससे जांच काफी कॉम्पलीकेटेड हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को एक युवक के बारे में पता चला जिसका नाम शहजाद (22) है। शहजाद वारदात के दिन से ही गायब था। पुलिस को पता चला कि शहजाद अक्सर मृतक फिरोज के साथ वहीं रहता था।

पुलिस शुरू की शहजाद की तलाश
इसके बाद पुलिस ने शहजाद की तलाश शुरू की। लेकिन पुलिस को पता ही नहीं चल पा रहा था कि शहजाद कहां गया। इस बीच पुलिस को शहजाद के मूल निवास क्षेत्र कोरबा का पता चला तो वहां भी खोजबीन कराई गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और उधर आरोपी खुद की पुलिस की चंगुल में फंस गया। दरअसल शहजाद हत्याकांड के 20 माह बाद भिलाई लौटा। इस बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहजाद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शहजाद ने फिरोज की हत्या करने की बात मानी और इसकी वजह भी बताई।

चबुतरे पर सोने के लिए होता था विवाद
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में जो बताया वह चौंकाने वाला था। शहजाद ने बताया कि जिस चबुतरे पर फिरोज सोता था वहीं पर यह भी सोता था। चबुतरे पर सोने को लेकर मोहम्मद फिरोज अक्सर शहजाद को मां बहन की गंदी गालियां दिया करता था। इससे तंग आकर शहजाद ने 31 अगस्त 2022 को फिरोज की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद शहजादा ने पत्थर से सोए हुए मोहम्मद फिरोज के सीने पर वार कर दिया और वहां से उसी रात फरार होकर नागपुर चल गया। कोरबा का रहने वाला शहजाद भिलाई में काम करता था और वारदात के बाद नागपुर भाग गया था। हत्या के इतने दिन बाद शहजाद को लगा कि मामला शांत हो गया है और इसी विश्वास से वह भिलाई पहुंचा। शहजाद को नहीं पता था कि भिलाई में पहले से पुलिस ने फिल्डिंग सजा रखी है। शहजाद आया और पुलिस के हाथों कैच आउट हो गया।

श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी को अधमरा होने तक पीटा और मौत होने तक कमरे में रखा बंद…. जानें पूरा मामला
Big Breaking: अमलेश्वर में सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला, लूट की नीयत से पहुंचे दो युवक, गंभीर रूप से घायल व्यापारी की मौत
देश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ
अनुपयोगी शासकीय जमीन के व्यवस्थित विकास के लिए केबिनेट में तय होगी क्रियान्वयन एजेंसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला अंडरपास खुलने पर खुश हुए व्यापारी, चेंबर ने राहगीरों को बांटे लड्‌डू… अजय भसीन ने कहा अब बढ़ेगा व्यापार
Next Article लापरवाह कर्मियों पर सख्ती : बिना सूचना के महिनों गायब रहने वाले कर्मी होंगे बर्खास्त… आदेश जारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?