ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नक्सली संगठन के नाम पर लेखापाल से मांगे 1 करोड़ रुपए, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : नक्सली संगठन के नाम पर लेखापाल से मांगे 1 करोड़ रुपए, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश

By Mohan Rao
Published: February 7, 2025
Share
आरोपी गिरफ्तार
SHARE

लेटर में किया था फिलीपिंस के एरिया कोड इस्तेमाल, थाना बगीचा का मामला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पीएलएफआई नक्सली संगठन के नाम पर एक करोड़ की लेवी मांगने का मामला सामने आया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक शासकीय लेखापाल को पत्र भेजकर 1 करोड़ की लेवी मांगी गई। पीएलएफआई नक्सली संगठन के लेटरपेड पर फिलीपिंस का एरिया कोड इस्तेमाल कर नक्सली संगठन के लिए लेवी मांगी गई। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने विवेचना की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3), 351(2) एवं छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम् की धारा 8(1), 8(5) के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 21जनवरी 2025 को थाना बगीचा में एक शासकीय विभाग के लेखापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी की सुबह 8 बजे उनके मोबाइल में वाट्सएप पर पीएलएफआई नक्सली संगठन के पार्टी अध्यक्ष द्वारा फिलीपिंस देश का एरिया कोड +63 का इस्तेमाल कर एक पत्र भेजा। जिसमें 1 करोड़ रुपए नक्सली संगठन को देने की मांग की गई। राशि नहीं दिये जाने पर फौजी कार्यवाही करने की धमकी दी गई।

शिकायत के बाद जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा इस संवेदनशील मामले में अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिए एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम गठित किया और साथ में सायबर यूनिट को भी संलग्न किया गया। विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही मोबाइल नंबर का तकनिकी विश्लेषण किया गया, उक्त मोबाईल को जंगी एप्प+टर्बो वीपीएन का इस्तेमाल कर हॉटस्पॉट से चलाना पाया गया। पर उसके आईपी एड्रेस को ट्रेक करने पर मान्हु जिला खूंटी (झारखंड) से संचालित होना पाया गया। इसके बाद टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर प्रकरण में मोबाइल इस्तेमाल करने वाले पवन लोहरा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, आरोपी के कब्जे से कुल 2 मोबाइल जब्त किया गया।

आरोपी 10-12 लोगों को ऐसे ही भेज चुका है पत्र
एएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पवन लोहरा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोगों को नक्सली संगठन के नाम पर धमकी भरा लेवी मांगने वाला पत्र भेजता है। अभी तक लगभग 10 से 12 लोगों को भेजना बताया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पवन लोहरा से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, नक्सली संगठन के नाम पर इनका तरीका वारदात सायबर फ्रॉड जैसा है, प्रकरण की बारीकी से विवेचना की जा रही है, सहआरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, एएसआई नरेश मिंज, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, समीर टोप्पो एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कोरोना वैक्सीनेशन: राजधानी पहुंची कोविशील्ड की दो लाख डोज की खेप…. 1 मई से शुरू होगा टीकाकरण का महाअभियान
छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही, सहकारी समितियों में एक लाख बॉटल नैनो डीएपी का किया जा रहा भंडारण
एक गलती पर रोजगार छिन रही UIDAI: अब आधार अपडेट करवाने में होगी दिक्कत, 14 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आपरेटर व संचालक
पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह से मिले सीएम साय, बोले- अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है बस्तर
अगर आप भी करते हैं इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : किसानों के खातों में एकमुश्त जाएंगे 12 हजार करोड़ रुपए, सीएम साय ने किया ऐलान
Next Article मुख्यमंत्री से मिले सैन्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय… सीएम साय बोले- यहां का अनुपम सौंदर्य सदा आपकी स्मृतियों में रहेगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?