भिलाई। राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रहे है कांग्रेस नेताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हाइवे पर हुई। हादसे में लगभग 15 कांग्रेसी नेताओं को चोट आई है। सभी को पास के सनसाइन हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां सभी की हालत सामान्य है।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1 बजे भिलाई से लगभग 40 कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर एक बजे भिलाई तीन में नेशनल हाइवे पर कांग्रेस नेताओं को ले जा रहे बस चालक ने सामने से जा रही दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार लगभग 15 कांग्रेस नेताओं को सामान्य चोट आई जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।




