ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी, मैरीट लिस्ट के लिए करना होगा इंतजार… ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Breaking News : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी, मैरीट लिस्ट के लिए करना होगा इंतजार… ऐसे देखें अपना रिजल्ट

By Mohan Rao
Published: May 12, 2023
Share
सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट जारी,
SHARE

नईदिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है। सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं। वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं।

बता दें देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 2186940 और 12वीं के 1696770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जारी नहीं होगी मैरीट लिस्ट
सीबीएसई ने इस बार अनहेल्दी कॉम्पीटिशन से बचने के लिए 3 बड़े बदलाव किए हैं। रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। सीबीएसई इस बार मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं करेगा। सीबीएसई ने कहा है कि विषयवार सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सीबीएसई ने यह भी जानकारी दी है कि 1 लाख 25 हजार 705 स्टूडेंट्स पूरक (कम्पार्टमेंट) परीक्षा देंगे। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की फोटोकॉपी और रीवैल्युएशन 16 मई से करवा सकेंगे। बोर्ड ने 2024 की परीक्षाओं की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ये परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स http://cbse.gov.in और http://cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in और http://cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
बच्चो ने रंगों के जरिये जगाई स्वच्छता की अलख
फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच
65 फीसदी कर्मचारियों की उम्र 35 वर्ष से कमः वेदांता के युवा कार्यबल भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक को बना रहे सक्षम
कोरोना का कहर: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी कल व परसों करेंगे बातचीत
Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Job Alert : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बंपर भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड सहित इन पदों पर निकली वेकेन्सी
Next Article CG Breaking : सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर… घात लगाकर किया था हमला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?