ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा

By Om Prakash Verma Published December 26, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ से एक खास उम्र के युवा छुट्टियों में हमेशा गोवा जाने का प्लान बनाते हैं. इन युवाओं में सबसे बड़ी संख्या भिलाई-दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के युवाओं की होती है. छत्तीसगढ़ के इन शहरों में होस्टल या पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी है. पहले तो वहां का समुद्रतट ही इन्हें बुलाता था पर धीरे-धीरे वहां की लाइफ स्टाइल, ईजी सेक्स और ड्रग्स उनका प्रमुख आकर्षण बन गया. समूह में मस्ती करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है. देर रात की पार्टियां, नशीले पदार्थों का सेवन और फिर छिटपुट अपराध का अपना एक अलग सिलसिला होता है. पहले जहां ये ग्रुप केवल लड़कों के होते थे वहीं अब इनमें लड़कियां भी बराबर की भागीदारी कर रही हैं. कुछ साल पहले हुक्का पार्लर क्रेज आया था. पूत के पांव पालने में दिख गए थे. यहां युवतियां जमकर हुक्का के कश लगाती थीं. हुक्का का बिल भरने के लिए ही शायद, साथ में कोई लड़का होता था. शहर में एक नाइट क्लब जैसी सुविधा भी टीआई मॉल में शुरू हुई. वहां भी बच्चे नशीले पदार्थों का प्रयोग करते पाए गए. इनका खुलासा भी तब हुआ जब यहां मारपीट की घटना के बाद पुलिस पहुंची. लगभग दो दशक पहले राजधानी रायपुर में रेव पार्टियों का चलन प्रारंभ हुआ था. देर रात यहां से नशे में चूर युवा निकलते थे. नशा इतना होता था कि इनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ जाती थी. ऐसे कई मामले पुलिस के खातों में दर्ज हैं. पर किसी ने भी इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया. इन शहरों से बच्चे पढ़ने लिखने के लिए बाहर जाते रहे और वहां की संस्कृति को अपने साथ यहां लाते रहे. इनमें से कुछ बच्चे नशाखोरी की चपेट में भी आए और उन्होंने नशे का एक रूट भी तैयार कर लिया. अब यह एक स्वतंत्र व्यवसाय बन गया है. रायपुर के हवाईअड्डे पर पिछले दिनों एक युवती पकड़ी गई थी. उसके कब्जे से ड्रग्स मिला था. बताया गया कि वह ड्रग्स की डिलिवरी देने के लिए गोवा जा रही थी. अब दो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ पकड़ी गई हैं. इनके कब्जे से भी ड्रग्स मिले हैं. अब यह बताया गया कि ये लड़कियां गोवा से ड्रग्स लेकर आई थीं जिसे वे न्यू ईयर पार्टी में खपाने वाली थीं. यह दल 20 लाख की एक कार में बैठकर धंधा करता था. उनकी गाड़ी नाइट क्लब, पॉश होटल के सामने या उसकी पार्किंग में जा खड़ी होती थी और ग्राहक आकर अपना माल ले जाते थे. जाहिर है कि यह एक मजबूत नेटवर्क है जिसमें क्रेता और विक्रेता दोनों एक दूसरे के जानते हैं. पुलिस को टिप तभी मिलती है जब कोई असंतुष्ट ग्राहक या प्रतिस्पर्धी विक्रेता इसकी सूचना उसे देता है. उद्देश्य एक ही है – फास्ट मनी. लोगों को येन-केन प्रकारेण मालदार बनना है. फिलहाल तीन ही रास्ते हैं – जमीन, सट्टा और ड्रग्स. इसे रोकना अकेले पुलिस के लिए संभव नहीं.

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma December 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 73 # 26 December 2022
Next Article Shocking news : मां ने मोबाइल छीना तो 10 साल के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम… परिवार का हुआ यह हाल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?