ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर दक्षिण में भाजपा का रिकार्ड बरकरार, 46 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से जीते सुनील सोनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Breaking News : रायपुर दक्षिण में भाजपा का रिकार्ड बरकरार, 46 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से जीते सुनील सोनी

By Mohan Rao
Published: November 23, 2024
Share
सुनील सोनी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट रायपुर दक्षिण में हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपना रिकार्ड बरकरार रखा है। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46167 वोटों के अंतर से हराया। 19वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 89059 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 42977 वोट मिले।

इससे पहले दसवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सुनील सोनी 20,629 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा को 37,419 वोट और कांग्रेस को 19,583 वोट मिले थे।आठवें राउंड में भाजपा 14 हजार 376 वोटों से आगे हैं। भाजपा को 31 हजार 619 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 17 हजार 243 वोट मिले हैं। इससे पहले छठवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 11286 वोटों से आगे थे।

ये जीत है मोदी की गारंटी की
रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये जीत है मोदी की गारंटी की है। ये जीत है भाजपा पर जनता के अटूट विश्वास की रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी के प्रचंड मतों से जीत पर उनको बहुत-बहुत बधाई। पुनः अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए रायपुर दक्षिण की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार, अभिनंदन!

छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा : केके मार्ग पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे हुए बेपटरी, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द
पैकिंग के समय सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में धमाका, नौ लोगों की हुई मौत
राज्य महिला आयोग ने पीडि़तों को भरण-पोषण के लिए दिलवाए 10.80 लाख रूपए
सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद
विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 40 # 23 November 2024
Next Article Perth Test : मजबूत स्थिति में भारत, आस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटा, यशस्वी-राहुल के दम पर भारत ने अब तक ली 218 रनों की बढ़त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?