ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दिल्ली में आज से भाजपा राज, सीएम रेखा गुप्ता व 6 मंत्रियों ने ली शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

Breaking News : दिल्ली में आज से भाजपा राज, सीएम रेखा गुप्ता व 6 मंत्रियों ने ली शपथ

By Mohan Rao
Published: February 20, 2025
Share
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने लिया शपथ
SHARE

नईदिल्ली। दिल्ली में गुरुवार से भाजपा राज शुरू हो गया है। दिल्ली में रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली। सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा व रविंद्र इंद्राज ने मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम रेखा गुप्ता व सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

इससे पहले भाजपा हाईकमान ने ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने पर्यवेक्षक बनाया। बुधवार को इनकी मौजूदगी में विधायकों की राय जानी गई। इसमें रेखा गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति बनी। बुधवार रात भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करके दिल्ली में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। उपराज्यपाल को उन विधायकों की सूची भी सौंपी गई। गुरुवार को दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ सभी 6 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

प्रवेश वर्मा : सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।
आशीष सूद : रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।
मनजिंदर सिंह सिरसा : मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे। 
रविंद्र इंद्राज : दिल्ली विधानसभा में मंत्री के रूप में रविंद्र इंद्राज ने भी शपथ ली। वे बवाना सीट से पहली बार विधायक बने हैं। 
कपिल मिश्रा : कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।
पंकज सिंह : विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह भी मंत्री बन गए हैं। इन्होंने भी गुरुवार को मंत्रीपद की शपथ ली है।

किसान खुशहाल होंगे तो प्रदेश खुशहाल होगा: डहरिया
नमो नमो आत्मीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन, योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा हुए शामिल
बाप की हवस का शिकार हुई मासूम, सच्चाई सामने आई तो मां ने दर्ज कराई शिकायत… आरोपी पिता फरार
Road Accident: गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, भाग निकला चालक
ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
Next Article shreekanchanpath 128 # 20 February 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?