ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Breaking News : बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन

By Mohan Rao
Published: March 25, 2025
Share
बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन
SHARE

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

रायपुर। भारतीय रेलवे की प्रगतिशील और आधुनिक ट्रेन सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Contents
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन

मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने बताया कि यह प्रमाणन रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्चतम सेवा मानकों को लागू करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होने मंडल रेल परिवार के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है।

 क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन

ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System – QMS) के लिए लागू किया जाता है। यह प्रमाणन तभी प्रदान किया जाता है जब कोई संगठन या सेवा निम्नलिखित मानकों पर खरा उतरता है:

  • निरंतर गुणवत्ता सुधार और उच्च ग्राहक संतुष्टि।
  • बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रिया।
  • समयबद्धता, स्वच्छता और विश्वसनीयता।
  • यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना।
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश पाने खत्म हुआ उम्र का बंधन, बढ़ गई छात्रों की संख्या… पढ़ाई छोड़ चुके लोगों को मिल रहा मौका
झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं, क्या बिक चुके है जिला जांच अधिकारी?
अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में किया ऑल इंडिया टॉप, कलेक्टर ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
Breaking news : रिसाली मार्केट के गारमेंट शोरूम में घुस गई कार, बाल-बाल बचा दुकान संचालक… देखें हादसे की तस्वीरें
दुर्ग पुलिस ने दी स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख को श्रद्धांजलि, याद कर भावुक हुए साथी कर्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल बैंक खाता धारकों के 4 आरोपी गिरफ्तार… 3 करोड़ से ज्यादा का है ट्रांजेक्शन
Next Article शराब शौकीनों के लिए बेहतरीन मौका: यहां मिल रही है एक बोतल पर एक फ्री, पेटी पर पेटी मुफ्त शराब शौकीनों के लिए बेहतरीन मौका: यहां मिल रही है एक बोतल पर एक फ्री, पेटी पर पेटी मुफ्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?