ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रेत के अवैध परिवहन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, धमतरी में प्रशासन ने जब्त किए 26 हाईवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimedhamtariFeatured

Breaking News : रेत के अवैध परिवहन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, धमतरी में प्रशासन ने जब्त किए 26 हाईवा

By Mohan Rao
Published: June 30, 2025
Share
रेत का अवैध परिवहन, धमतरी में 26 हाइवा जब्त
SHARE

धमतरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार की सुबह अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 26 हाईवा जब्त किया गया है। बरसते पानी में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई बताया जा रहा है। जब्त किए गए सभी 26 हाईवा रूद्री स्थित कलेक्टोरेट परिसर में लाकर अभिरक्षा में रखे गए हैं।

सोमवार की सुबह  भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर बरसात के मौसम का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में अवैध रूप से रेत परिवहन की सूचना मिली। बरसते पानी में इन तीनों मार्गों पर जिला प्रशासन के स्क्वाड ने सड़क पर जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए। सड़क पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई होते देख अन्य वाहनों की भी लम्बी लाईन लगी, जिसे पुलिस बल के माध्यम से हटाया गया और यातायात सुगम किया गया। जब्त किए गए सभी हाईवा मौके से कलेक्टोरेट परिसर लाए गए और प्रशासन की अभिरक्षा में रखे गए। बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश बावजूद अवैध रेत परिवहन पर की गई यह कार्रवाई जिले में नियम विरूद्ध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंसा की नीति को दर्शाती है।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी
कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है।“ यह कार्रवाई धमतरी में खनिज कानूनों के क्रियान्वयन की दृढ़ता को दर्शाती है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे, पटवारी विनोद पटेल, एएसआई रमेश साहू सहित पुलिस विभाग के 14 अन्य जवान शामिल रहे।

सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैलता संचार नेटवर्क… इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अब जानने लगे हैं देश और दुनिया की तरक्की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिम जाति कल्याण विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा, कहा- बस्तर अंचल में वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण का विशेष अभियान चलाएं
हादसा: नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच मजदूरों की मौत
पति पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर-सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा, छत्तीसगढ़ से होकर जाएगी यह ट्रेन, कन्फर्म टिकट के लिए जल्द कराएं बुकिंग
Next Article संबलपुर स्टेशन में होगा यार्ड रीमॉडलिंग का काम,  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?