ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking news : धर्मांतरण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, मोहन भागवत के बयान का भी दिया जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking news : धर्मांतरण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, मोहन भागवत के बयान का भी दिया जवाब

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
भिलाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में आज धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कब और कैसे ज्यादा हुआ इसका जवाब तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ही देंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान ही सबसे ज्यादा चर्चों का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के राधिका नगर में कांग्रेस पार्टी का भवन राजीव भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन करने पहुंचे थे।

इस मौके पर सीएम बघेल ने कहा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को गलत जानकारी दी गई है। कहीं भी चर्च तभी बनता है जब वहां इसाई होंगे। गुरुद्वारा भी तभी बनेगा जब सिख होंगे। इसलिए डॉ रमन सिंह से पूछना चाहिए कि उनके शासनकाल में प्रदेश में इतनी संख्या में चर्चों का निर्माण कैसे हुआ। यहीं सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि 15 साल के भाजपा शासन काल में जितने भी चर्च बने हैं उसकी ब्योरा देने को भी तैयार हैं।

छत्तीसगढ़ का हर वर्ग है खुश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण छत्तीसगढ़ का हर वर्ग खुश है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए वह काम किए जो देश की किसी सरकार ने नहीं किया। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर यहां धान खरीदी जा रही है। किसानों को गोबर से लेकिन गोमूत्र तक का पैसा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा के छत्तीसगढ़ में मोहन भागवत क्या कहते हैं उसका हमें पता नहीं नहीं लेकिन उन्हें गलत जानकारी दी गई है।

पंडित नेहरू को किया याद
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। इनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू के साथ भिलाई की ढेर सारी यादे जुड़ी हुई हैं। उन्हीं के कारण आज भिलाई में इस्पात संयंत्र है और उनकी जयंती के दिन भिलाई में राजीव भवन का निर्माण होना ऐतिहासिक क्षण है।  कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी मंत्री मो अकबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राधिका नगर के पार्षद आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम बघेल
Gustakhi Maaf: पड़ोसी देश के हालात पर चिंता
केंद्र का बड़ा फैसला, मंडी से बाहर भी उपज बेच सकेंगे किसान, आवश्यक वस्तु कानून में सुधार
बालोद व दुर्ग जिले में हैं सबसे ज्यादा बेरोजगार, दो जिलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले 2500 रुपए
अलर्ट: त्योहारी सीजन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुराने रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, रास्ता रोक कर किया चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article भिलाई ओलंपिक के समापन पर सीएम बघेल ने कहा- हमने 14 खेल कराए और आपने 38 करा दिए, वाह क्या बात है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?