ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में बागी प्रत्याशियों पर बड़ी कार्रवाई… 45 बागियों को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

Breaking News : दुर्ग में बागी प्रत्याशियों पर बड़ी कार्रवाई… 45 बागियों को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

By Mohan Rao
Published: February 4, 2025
Share
नगर पालिक निगम दुर्ग
SHARE

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। दुर्ग जिले में नगर निगम सहित अन्य निकायों में कुल 45 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लड़ने वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है तथा नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 11 लोगों का निष्कासन हुआ है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से श्रीमती सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को निष्कासित किया गया है। दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों का भाजपा से निष्कासन हुआ है। सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि निष्कासित हुए लोगों को आने वाले 6 साल तक भाजपा संगठन में किसी भी पद पर नहीं लिया जाएगा, किसी विभागीय अशासकीय पद में भी उनकी नियुक्ति नही होगी।

दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव है।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार बंजारे कुरमनी लक्ष्मी नारायण साहू सुनीता तिवारी अनुराग गुप्ता ओंकार प्रसाद मारकंडे शामिल हैं। नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को निष्कासित किया गया है। नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है।

दुर्ग जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन का विशेष महत्व है और अनुशासन भंग करने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ना घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने वाला कृत्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा ऐसे लोगों का 6 साल के लिए निष्कासन किया जाना स्वागत योग्य कदम है। ऐसे निष्कासित नेताओं के चुनाव प्रचार में भाग लेने वालों पर भी पार्टी की कड़ी नजर है, उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

देखें आदेश

Shocking news : नौकरानी से थे बुजुर्ग के नाजायज संबंध, सेक्स के दौरान चली गई जान… जानें क्यों हुआ ऐसा
तिरंगा यात्रा : नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, सीएम साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर भारत आटा व चावल की बिक्री, तीन महीने के लिए रेलवे ने दी सुविधा
केएच मेमोरियल स्कूल प्रबंधन पर अवैध कब्जे की शिकायत, निगम ने शुरू की जांच
नगर निगम चुनाव : महापौर पद के लिए भाजपा के पास है कई बड़े चेहरे… भाजपा की गांठ बना मन-भेद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 3 सीटों की मंजूरी, मिलेंगी यह सुविधाएं
Next Article Bird Flu : रायगढ़ में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्रवाई, प्रशासन ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?