नईदिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय से इस संबंध में शुक्रवार को एक पत्र जारी किया है। राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से कांग्रेस की टिकट पर उन्होंने भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

बता दें गुरुवार को सूरत की सेशन कोर्ट ने 2019 को चुनावी सभा के दौरान मोदी सरनेम वालों को चोर करहने के मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद उन्हें 30 दिनों की जमानत भी मिल गई। कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने विरोध किया। दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक इसका विरोध देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे तानाशाही रवैय्या तक कहा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भी इसका विरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में फैसला दिया था कि अगर किसी जन प्रतिनिधि जैसे विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा दी जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर सजा के खिलाफ प्रतिनिधि ऊपरी अदालत में अपील करता है तो यह नियम लागू नहीं होगा।




