भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयास स्कूल के पास सोमवार आधीरात को बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी में पहुंचाया। मृतक संजय नगर सुपेला का निवासी बताया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। मंगलवार को शव का पीएम कराया गया।
मिली जानकारी के बाइक सवार युवक रात 12 बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान प्रयास स्कूल के पास पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इधर आसपास लोगों ने देखा और सुपेला पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया। मंगलवार को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सुपेला पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।




