ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी

By Mohan Rao Published June 9, 2025
Share
एएसपी शहीद
SHARE

10 जून को नक्सलियों ने किया था बंद का ऐलान, पोकलेन में आगजनी के बाद निकले थे एएसपी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को आईईडी ब्लास्ट में कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। एएसपी गिरीपूंजे कोंटा टीआई व अन्य के साथ पैदल गश्त पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गए। घटना में एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा टीआई सोनल ग्वाला घायल हो गए हैं। इनका इलाज कोंटा में चल रहा है।

बता दें बसवराजू के साथ ही 28 नक्सलियों को पुलिस के जवानों ने 21 मई को मार गिराया था। इसेक बाद बौखलाए नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान करते हुए गोलापल्ली के पास एक खदान में उपयोग हो रहे पोकलेन को आग लगा दी। घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव अपने साथ भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा टीआई सोनल ग्वाला को लेकर पैदल ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए। नक्सलियों को इस बात का अंदाजा था कि पुलिस के जवानों के साथ ही बड़े अफसर आ सकते हैं और इसे देखते हुए आईईडी प्लांट किया था।

कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर हुआ आईईडी ब्लास्ट
नक्सलियों ने कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी प्लांट किया था। एएसपी आकाश राव जैसे ही पहुंचे कि आईडी की चपेट में आ गए। घटना में आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना प्रभारी के अलावा एसडीओपी भी घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के अस्पताल लाया गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी कोंटा संभाग, जिला सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान वे शहीद हो गए हैं। ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। वहीं घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

रायपुर में भी पोस्टेड रहे आकाश राव
शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे रायपुर में भी पोस्टेड रहे हैं। उनका परिवार रायपुर में ही रहता है। उनकी स्कूलिंग भी रायपुर में हुई है। वे पूर्व कांग्रेसी पार्षद के भतीजे हैं। वे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर 2022 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, वहीं इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला 2008 बैच के। सोनल बिलासपुर के रहने वाले हैं। एएसपी की शहादत की सूचना मिलने पर उनकी टीम के जवान फूट-फूटकर रोते रहे।

सीएम साय ने दिए अफसरों को निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी मिलते ही डीजीपी अरुणदेव गौतम से बात कर पूरी रिपोर्ट ली। उन्होंने अपने प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से घायल अफसरों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम करने कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस मंगाए जा रहे हैं। बाकी अफसरों ने सुकमा जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर कहा है कि डीएसपी और इंस्पेक्टर के इलाज के लिए जरूरत हो तो आसपास के जिलों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुला सकते हैं। एयर एंबुलेंस आते ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिफ्थ कर दिया जाएगा।

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों का कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन कभी किसी सूरत में नक्सलियों से बातचीत की स्थिति बनती है तो ऐसी घटनाओं से वो खत्म हो जाती है। गृहमंत्री ने कहा प्रदेश में नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स जारी रहेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao June 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
Next Article राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?