ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंहासों को दूर करने के लिए आजमाएं टमाटर के ये 3 उपाय,ऐसे करें अप्लाई
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मुंहासों को दूर करने के लिए आजमाएं टमाटर के ये 3 उपाय,ऐसे करें अप्लाई

By @dmin Published September 21, 2020
Share
SHARE

किचन में मौजूद टमाटर न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि ऑयली स्किन के लिए भी रामबाण की तरह काम करते हैं। टमाटर में कसैले गुण होते हैं, जो अतिरिक्त सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार यह आपके मुंहासों को कम करने में आपकी मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात जो टमाटर की है वह यह है कि यह स्किन के खुले हुएपोर्स को टाइट करते हैं, जिससे कि व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलता है। तो अगर आपको जानना है कि स्किन पर पड़े मुंहासों को जल्द कैसे दूर किया जाए तो टमाटर का इस तरह इस्तेमाल जरूर करें…

Contents
चेहरे पर करें इसे रबजानें कैसे करता है कामटमाटर में मिलाकर लगाएं दही और बेसनकैसे बनाएं फेस पैकटमाटर के साथ खीरे का प्रयोग करेंकैसे बनाएं फेस पैक

चेहरे पर करें इसे रब

अगर आपके पास नुस्खे आजमाने का समय नहीं है, तो आप यह आसान तरीका आजमा सकती हैं। आपको बस कटा टमाटर लेकर उसे सीधे अपने मुंहासों पर हल्के हाथों से रगडऩा है। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें और फिर पानी से मुंह धोकर मॉइस्चराइज लगा लें।

जानें कैसे करता है काम

टमाटर में साइट्रिक एसिड और मैलिक एसिड होता है, दोनों त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर पोर्स को बंद करते हैं। इस प्रकार आपकी स्किन चमकदार और चिकनी बनती है।

टमाटर में मिलाकर लगाएं दही और बेसन

मुंहासों के कारण चेहरे के पोर्स बड़े दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में अगर टमाटर के जूस को लैक्टिक एसिड के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो पोर्स को सिकोडऩे में मदद मिलती है। वहीं, बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरे में, दो बड़ेचम्मच टमाटर का गूदा, एक बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस फेस पैक को साफ त्वचा पर लगाएं और सूखने दें। 20 मिनट के बाद इसे धीरे-धीरे थोड़े से पानी के साथ रगड़ें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए सप्ताह में दो बार ऐसा करें।

टमाटर के साथ खीरे का प्रयोग करें

टमाटर की तरह, खीरे में भी कसैले गुण होते हैं, जो त्वचा का पीएच संतुलन बनाए रखते हैं। दोनों को एक साथ स्किन पर लगाने से स्किन से तेल निकलना कम होता है और मुंहासों पर रोक लगती है।

कैसे बनाएं फेस पैक

टामटर और खीरे को कद्दूकस कर इसका रस निकालें। फिर इसे एक साथ मिलाकर चेहरे पर कॉटन की मदद से लगा सकते हैं। इसका उपयोग सप्ताह में दो या तीन बार टोनर-कम-फेस पैक के रूप में करें। लेकिन इसे हमेशा साफ त्वचा पर ही लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

@dmin September 21, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिशु को पसंद नहीं है नहाना तो वो देता है कुछ ऐसे संकेत
Next Article Security forces killed 3 militants in Kulgam सीएम बघेल ने किया जगदलपुर से हवाई सेवा का शुभारंभ…. कहा- बस्तर में अब आसान होंगी सभी सुविधाएं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?