ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : जशपुर में चोर गिरोह पकड़ाया, बाइक चोरी कर भाड़े पर देते थे शातिर बदमाश… पांच बाइक जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : जशपुर में चोर गिरोह पकड़ाया, बाइक चोरी कर भाड़े पर देते थे शातिर बदमाश… पांच बाइक जब्त

By Mohan Rao
Published: November 24, 2024
Share
बाइक चोर गिरोह पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह बाइक चोरी कर भाड़े पर दे देता था। हर माह चार से पांच हजार रुपए में किराए पर दे देते थे। चोरी की बाइक को खंडहर में छिपाकर रखना और उसे भाड़े पर देना इस गिरोह का काम है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 बाइक जब्त किया है। इनके खिलाफ धारा 303(2), 238, 112, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फरसाबहार में प्रार्थी पण्डरीपानी निवासी आशीष मिंज दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 15 ईए 0851 में साप्ताहिक बाजार फरसाबहार सब्जी खरीदने गया था। स्कूटी बैंक के पीछे साइड में खड़ी कर सब्जी लेने चला गया। वापस लौटा देखा कि स्कूटी नहीं थी। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2), 238, 112, 3(5) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर अज्ञात आरोपी की लगातार पजासाजी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तुरियालगा (फरसाबहार) खंडहर गोठान में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मोटरसायकल को छिपाकर रखा गया है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर दबिश देकर वहां से चोरी की स्कूटी और 4 मोटरसायकल को जब्त किया। पुलिस ने मौके से देवनाथ साय पैंकरा निवासी भेलवां थाना तुमला, भजन यादव फरसाबहार व देवव्रत साय निवासी रनई थाना फरसाबहार हिरासत में लिया गया।

मुख्य आरोपी देवनाथ साय पैंकरा ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 3 माह से रायगढ़, ओड़िसा एवं जशपुर क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। भजन यादव एवं देवव्रत साय उसके सहयोगी हैं। आरोपी चोरी की मोटर सायकल को बेचने की बजाय उसे मासिक 3-5 हजार रुपए किराये पर लोगों को देते थे। उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर थाना प्रभारी तपकरा, सायबर सेल जशपुर एवं थाना फरसाबहार के समस्त स्टॉफ का योगदान रहा है।

दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोज निकाले 200 से ज्यादा गुम मोबाइल, 60 लाख से ज्यादा की कीमत
हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त
खुद के खिलाफ नेगेटिव खबरों को पढ़कर अब नहीं लगता डर: कार्तिक आर्यन
श्री एकांतेश्वर महादेव कथा का चौथा दिन, पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों के साथ दी दंतेवाड़ा नक्सली घटना में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि
हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में डॉ. प्रीति अदाणी ने सामाजिक बदलाव के लिए एकजुट सहयोग मंच बनाने की अपील की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हादसे का शिकार, आपस में टकराई की काफीले की गाड़ियां
Next Article हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?