ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News: छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट लाॅन्च, बिलासपुर में शुरू हुआ पहला रेल कोच रेस्टोरेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News: छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट लाॅन्च, बिलासपुर में शुरू हुआ पहला रेल कोच रेस्टोरेंट

By Mohan Rao
Published: March 12, 2024
Share
SHARE

पीएम मोदी नेअहमदाबाद से 85000 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रेलवे के विकास से संबंधित 85000 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास बटन दबा कर किया। इस मौके पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया जिसमें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।

इस दौरान पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बने एक रेल कोच रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन के अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया। इसी प्रकार जांजगीर, नैला व पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशनों में जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस डिपो, भिलाई मेमू शेड का विस्तार तथा अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास किया।

इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024=25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक: 1.18 लाख से ज्यादा महिलाओं का नि:शुल्क इलाज
Gustakhi Maaf: बात प्यार की हो तो वसुधैव कुटुम्बकम
कांग्रेस ‘टूलकिट’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दोषी साबित होने पर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग
ई-श्रम कार्ड बनाने यहां लगेगा शिविर, श्रमायुक्त ने जारी किया शेड्यूल, जानिए क्या है श्रम कार्ड के फायदे
पी.एस.सी. की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संसद में पास होने के 51 माह बाद देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेश
Next Article अभिषेक मिश्रा हत्याकांड :  पुलिस ने जिन्हें बताया मुख्य आरोपी हाईकोर्ट ने उन्हें किया बरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?