ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: नींद में सो रहे दो बच्चों को उठाकर मां ने कुएं में फेका, कुछ देर बाद खुद भी कूद गई पानी में, तीनों की मौत से सदमे में पति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimekorbaNews

Breaking: नींद में सो रहे दो बच्चों को उठाकर मां ने कुएं में फेका, कुछ देर बाद खुद भी कूद गई पानी में, तीनों की मौत से सदमे में पति

By @dmin
Published: September 16, 2022
Share
Breaking: नींद में सो रहे दो बच्चों को उठाकर मां ने कुएं में फेका, कुछ देर बाद खुद भी कूद गई पानी में, तीनों की मौत से सदमे में पति
SHARE

कोरबा. मानसिक रूप से परेशान एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के मांगामार गांव की है। परिजनों ने जब गुरुवार सुबह तीनों की तलाश की तो तीनों का शव कुएं के पानी में तैरता हुआ मिला। जिसे देखकर पति और परिजनों के होश उड़ गए। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसे लेकर किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

रात में उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस ने बताया कि मृत महिला रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) है। रात में अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 साल के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ सोई थी। परिवार के बाकी सदस्य भी सो गए, लेकिन देर रात गिरजा उठी और दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी के कुएं के पास चली गई। पहले उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। महिला अपने मायके में पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। इस मामले में पुलिस पति के साथ परिवार के अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

Gustakhi Maaf: जब एक पक्ष ढीठ हो तो उपाय क्या है?
एक ही दुकान में छह महीने में दूसरी बार चोरों का धावा… अब टिन वाली छत तोड़कर किया लाखों का मोबाइल पार
अतिक्रमण पर चला निगम बुलडोजर, बनाई गई सामानों की जब्ती और दी समझाइश
गांजे की तस्करी: जांजगीर में दो को दबोचा, एक लाख की कीमत का गांजा बरामद
मंत्री नेताम ने की केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान से मुलाकात, मक्का एवं दलहन के लिए मिली 30 करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breking News : पार्षद लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला नागेश्वर गिरफ्तार… जाने कहां से पकड़ कर लाई पुलिस
Next Article गंजपारा में शहर का पहला डे-केयर हॉस्पिटल 18 से, होगी सर्जरी भी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?