ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की तीसरी लहर पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की तीसरी लहर पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने और उसकी उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) ने दी है। पीएमओ ने कहा कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश भर में 1500 से अधिक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र तैयार किए जा रहे हैं जिसपर और तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके अलावा पीएम मोदी ने तीसरी लहर से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

पीएमओ ने बताया कि पीएम केयर्स फंड से दिए गए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों से चार लाख से अधिक ऑक्सीजन बेड को मदद मिलेगी। पीएमओ ने आगे बताया कि समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र पर काम तेजी से होना चाहिए ताकि ये सभी जल्द से जल्द काम करना शुरू करे दें।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों को इसके लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन संयंत्रों के संचालन और रखरखाव पर अस्पताल के कर्मचारियों का पर्याप्त प्रशिक्षण हो। वहीं अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि ऑक्सीजन संयंत्रों की फास्ट-ट्रैकिंग के संबंध में वे राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

प्रधान मंत्री मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर इन ऑक्सीजन संयंत्रों के प्रदर्शन और कामकाज पर नजर रखने के लिए आईओटी जैसी उन्नत तकनीक को तैनात करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं अधिकारियों ने उन्हें विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए एक प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य देश भर में लगभग 8,000 लोगों को प्रशिक्षण देना है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्रों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए आईओटी का उपयोग करने के लिए एक पायलट भी किया जा रहा है।

पांच माह बाद भारत में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक नए केस… चार लाख के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत
Bhilai Breaking : सेक्टर-9 अस्पताल की नर्स के घर लाखों की चोरी, दिन दहाड़े घुसे चोर… दूसरे कमरे में छिपी रही नर्स
Big News: छत्तीसगढ़ में बंद होगी शराब! चुनाव से पहले सीएम बघेल का बड़ा दांव, नशामुक्ति के लिए चलेगा अभियान
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर में स्टार्स का जमावड़ा, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड़ तक के कलाकार पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article A massive fire broke out in a 6-storey factory in Dhaka, the capital of Bangladesh बांग्लादेश की राजधानी ढाका की 6 मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग… 52 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 से अधिक झुलसे
Next Article The Directorate of Culture will soon shift in Nava Raipur नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होगा संस्कृति संचालनालय… मंत्री भगत ने संस्कृति परिषद कार्यालय के लिए प्रस्तावित भवन का किया निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?