ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होगा संस्कृति संचालनालय… मंत्री भगत ने संस्कृति परिषद कार्यालय के लिए प्रस्तावित भवन का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होगा संस्कृति संचालनालय… मंत्री भगत ने संस्कृति परिषद कार्यालय के लिए प्रस्तावित भवन का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
The Directorate of Culture will soon shift in Nava Raipur
The Directorate of Culture will soon shift in Nava Raipur
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित संस्कृति संचालनालय जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट हो जाएगा। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज नवा रायपुर सेक्टर 27 में बने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के भवन जो संस्कृति परिषद कार्यालय के लिए प्रस्तावित है का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ इस विधा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृति परिष्द का गठन किया गया है। संस्कृति परिष्द के अंतर्गत साहित्य अकादमी, कला अकादमी, आदिवासी लोक कला अकादमी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग संचालित होगा। संस्कृति विभाग के अधीन संचालित सभी प्रभागों को एक अम्ब्रेला के नीचे कार्य करने की अवधारणा को लेकर जल्द ही अमल में लाते हुए संस्कृति संचालनालय को पुराना रायपुर से नवा रायपुर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मंत्री भगत ने भवन निरीक्षण के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप कार्यालय का सुसज्जित स्वरूप हो। कार्यालय भवन में रिसेप्शन के कर्मचारी और गाइड अपडेटेड हों ताकि अन्य राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों, कलाकारों एवं नागरिकों को छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं अंग्रेजी में विस्तार से छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बारे में जानकारी दे सकें। मंत्री श्री भगत ने कार्यालय भवन में सभी अकादमियों, फिल्म विकास निगम मंडलों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के लिए भी बैठक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि एक अम्ब्रेला के नीचे सभी प्रभागों को लाने की अवधारणा पूर्ण होना चाहिए, जिससे कार्यालय अने वाले नागरिकों, कलाकारों, बुद्धजीवियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने आगंतुकों के चाय-नाश्ता, भोजन आदि के लिए गढ़कलेवा अथवा कैंटिन संचालित करने पर भी जोर दिया।

मंत्री भगत ने संस्कृति परिषद् के लिए प्रस्तावित कार्यालय भवन के निरीक्षण के बाद कर्मचारियों, अधिकारियों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के लिए टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सहित बिजली, पंखा तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल व संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, इंसास-SLR समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
मुख्यमंत्री ने कू्रज बोट में बैठकर किया नौका विहार: कहा- प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये
छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: दुर्ग-भिलाई व बेमेतरा के व्यापारी अपना प्रतिनिधि चुनने कल करेंगे मतदान… जाने कैसी है मतदान स्थल की तैयारियां
भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
देर रात बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या की…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी कोरोना की तीसरी लहर पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी
Next Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग टीकाकरण में कई बड़े राज्यों से आगे छत्तीसगढ़: अब तक लगाए गए 1.04 करोड़ टीके… 45 वर्ष से अधिक के 82 और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत लोगों ने लगावाया टीका

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?