ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा सुरक्षा बल का आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीमा सुरक्षा बल का आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना

By Mohan Rao
Published: March 17, 2025
Share
SHARE

भिलाई। 16वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 15 मार्च को कांकेर के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 20 युवा लड़कियों के तेरहवें जत्थे को रायपुर रेलवे स्टेशन से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया। सीमा सुरक्षा बल के 02 पु़रुष सुरक्षा अधिकारी और 02 महिला सुरक्षा अधिकारी भी इनके साथ रवाना हुए। ये जत्था वाराणसी में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही वाराणसी के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

माई भारत (एनवाईकेएस ) नई दिल्ली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 13 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 500 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी वाराणसी के उद्योगो एवं सुरक्षा बलों के कैम्पो का भ्रमण करेंगे। इस कार्यक्रम के तेरहवें जत्थे को वाराणसी रवाना करते हुए आईजी आनंद प्रताप सिंह बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुंबई-गोवा क्रुज शिप पर क्रु सदस्य कोरोना संक्रमित, 2000 लोग फंसे
यूक्रेन से छत्तीसगढ़ लौटे 39 छात्र, दिल्ली के हेल्प डेस्क पर फोन कर 134 ने मांगी मदद
रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित है रायपुर जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आपातकाल में बलिदान देने वालों के त्याग को नहीं भूलेगा देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का कांगेर वैली नेशनल पार्क विश्व धरोहर की स्थायी सूची में होगा शामिल, लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी
Next Article छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब की दुकानें, सरकार को मिलेगा 12 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?