ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल

By Mohan Rao
Published: February 17, 2023
Share
रायगढ़ एसपी ने बांटे गुम मोबाइल फोन
SHARE

रायगढ़। गुम मोबाइल की रिकवरी में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने बीते कुछ माह में गुम हुए 215 मोबाइल बरामद किए हैं। लगभग 30 लाख रुपए की कीमत के इन मोबाइल फोन को एसपी सदानंद गौड ने उनके मालिकों को सौंपा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

बता दें रायगढ़ की साइबर सेल द्वारा अब तक रिकॉर्ड 1,350 विभिन्न मॉडल के मोबाइल सेट रिकवर कर वितरण किया जा चुका है जो प्रदेश के अन्य जिलो की कार्रवाई से अपेक्षा काफी अधिक है । अब तक रिकवर किए गए मोबाइल की कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए की है। रायगढ़ साइबर सेल ने 3 माह के अंतराल में प्रदेश के कई जिलों सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से रिकवर किया गया है ।  रिकवर किए गए मोबाइल में कई मोबाइल चोरी के मामले में दर्ज हैं, साइबर सेल संबंधित थाना प्रभारियों को उक्त बरामद मोबाइल के संबंध में थाना चौकी प्रभारियों से जानकारी साझा किया गया है।

शुक्रवार को एसपी सदानंद कुमार द्वारा गुम मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को वापस कर उन्हें समझाइश दी गई। रिकवर किए गए मोबाइल में कई लोअर मिडिल क्लास के व्यक्ति हैं जिनका 12 से 15 हजार मोबाइल गुम हो जाना काफी परेशानी भरा था । मोबाइल मिलने पर वे काफी खुश दिखे जिन्हें उनके गुम हुए मोबाइल मिलने की आस नहीं थी।  एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा कहा गया है कि गुम हुआ मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को मिलता है तो उसका गलत उपयोग ना करें, उसे नजदीकी थाने, साइबर सेल में जमा करें।  ऐसा ना करना गैरकानूनी है, कानूनी धाराओं के तहत संबंधित पर कार्रवाई की जा सकती है। बड़ी संख्या में मोबाइल रिकवर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने साइबर सेल की टीम को बधाई देकर उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की।

मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की। खुश होकर रायगढ़ पुलिस और साइबर सेल टीम आभार जताया। रिकवर करने में साइबर सेल के सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी दीपक मिश्रा, प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृज लाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, प्रदीप गहलोत, महिला प्रधान आरक्षक रेणु सिंह मंडावी, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र मराठा, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, राजेश खांडे, पुष्पेंद्र जटवार, प्रदीप तिवारी, मुकेश यादव, साविल चंद्रा, नंद कुमार पैकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

जनहितैषी कार्यों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करें: मंत्री ताम्रध्वज साहू
वैशाली नगर से रिकेश सेन की बड़ी जीत, कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 35 हजार से ज्यादा मतों से हाराया
शिकायतों का होगा निदान…. रिसाली निगम वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज…. आयुक्त ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की बैठक, सीएम साय बोले- कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग
कृषि कानूनों पर गठित समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट, 5 अप्रैल को होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…
Next Article सेक्टर 9 अग्निकांड प्रभावितों से मिले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, प्रभावितों को मिलेगी हर संभव मदद, स्कूली बच्चों को मिलेंगी किताबें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?