ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस… आईजी ने दी सभी जवानों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीमा सुरक्षा बल ने हर्षोल्लास से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस… आईजी ने दी सभी जवानों को दी बधाई

By Mohan Rao
Published: January 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई। सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया। सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी की ओर से भिलाई, कांकेर एवं नारायणपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के समस्त जवानों, अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बता दें सीमा सुरक्षा बल वर्ष 2009 से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एवं वर्ष 2013 से नारायणपुर जिले में नक्सल के विरूद्ध अभियान में तैनात हैं। सीमा सुरक्षा बल की तैनाती से पहले क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक और भय व्याप्त था, परन्तु बीएसएफ ने क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करके जनमानस के मन में सुरक्षा की भावना एवं बल के प्रति सकारात्मक रवैया बनानेे में सफलता हासिल की है।

सीमा सुरक्षा बल के जवान दुर्गम क्षेत्रों में बड़ी कठिन परिस्थितियों में अपनी कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं और बड़ी निपुणता के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल अपने जवानों के कठिन परिश्रम की बदौलत आज अपने इलाके के लोगों के बीच एक लोकप्रिय फोर्स बनकर उभरी है, जिसका श्रेय क्षेत्र में तैनात वीर जवानों को जाता है।

नक्सलियों पर नकेल कसने में हासिल की सफलता
सीमा सुरक्षा बल ने कांकेर और नारायणपुर जिलों में नक्सलियों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है जिसकी भरपूर प्रशंसा हो रही है। जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने में लगे है वहीं दूसरी ओर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं जिनमें कांकेर और नारायणपुर के दूरदराज फैले गांव में गरीबों एवं स्कूल बच्चोें को जरूरत की चीजें मुहैया कराना, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना, बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्रशिक्षण देना, ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आदिवासी बच्चों को भारत भ्रमण में ले जाना जिससे वे अपने प्रदेश की संस्कृति को देश के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।


CG Crime : एक तरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर किया दुल्हन पर हमला, शादी को लेकर था नाराज
कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू
Breaking News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए बीएसएनएल टावर
मुंबई से हावड़ा जा रही महिला ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन में बच्चे को दिया जन्म… मुंबई हावड़ा मेल में कर रही थी सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र,झांकी में रामनामी समुदाय, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक
Next Article निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम, दुर्ग से प्रेमलता साहू लडेंगी चुनाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?