ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

800 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
SHARE

चंबा (एजेंसी)। हिमाचल के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ददमा मोड़ और शुंकु टपरी के बीच हनुमान मंदिर के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों को भरमौर नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी चालक थे और लाहल स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वापस भरमौर लौट रहे थे। एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। कहा कि एक की मौके पर मौत हुई और तीन ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत

वहीं, किहार के कशीरी गांव में मवेशियों को चराते समय नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधिया राम पुत्र घपोली निवासी कशीरी के रूप में हुई है। मृतक बुधवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया हुआ था। जहां पर अचानक पांव फिसलने से वह नाले में गिर गया। नाले में गिरते समय उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और उसे घायल अवस्था में नाले से निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को भर्ती कर लिया गया। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने की सीएम बघेल से मुलाकात, सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार के लिए किया अनुरोध
बाबा श्याम की भव्य सूरजगढ़ निशान यात्रा कल, राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार में जुटेंगे भक्त
गृहमंत्री साहू ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन
ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
CG breaking : शराबी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, दूसरों से अवैध संबंध का था शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तीन देशों से हो रही बात, 18 जुलाई से फ्रांस शुरू करेगा सेवा : पुरी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तीन देशों से हो रही बात, 18 जुलाई से फ्रांस शुरू करेगा सेवा : पुरी
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल लोकवाणी: इस बार न्याय योजनाओं पर होगी बात, 22, 23 व 24 जुलाई को इस समय करा सकेंगे रिकार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?