भिलाई। कोरोना संकट के इस दौरान में लोगों की मदद के लिए तो कई हाथ उठ रहे हैं लेकिन बेजुबान जानवरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बेजुबान जानवरों की सुध ली। बोल सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा शहर में दर बदर भटक रहे गो माता, नंदी बाबा व कुत्तों को बे्रड, फल व हरी सब्जियां खिलाई जा रही हैं। रोजाना समिति द्वारा शहर में घूम घूम कर बेजुबान जानवरों की भूख मिटाई जा रही है।
इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक दर बदर भटकते गो माता, नन्दी बाबा एवं कुत्तों को सौ पाकेट ब्रैड, दौ सौ किलो केला, दौ सौ किलो खरबूजा, दौ सौ किलो तरबूज खुर्सीपार, केम्प 1, केम्प 2, सुपेला लक्ष्मी मार्केट, सेक्टर 7, सेक्टर 6 महाराना प्रताप भवन से होते सेक्टर 5 गणेश मन्दिर, सेक्टर 4 सस्वती शिशु मंदिर के पास, सेक्टर 3 भट्टी थाना के सामने से होते ,सेक्टर 2 परशुराम भवन होते सेक्टर 1 मुर्गा चौक होते, पावर हाउस जगह जगह घुमकर बोल बम सेवा एवं कल्याण सिमिति द्वारा खिलाया गया। सेवा देने वालो में नन्दू गुप्ता, विजेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, ईश्वर राव,विनोद गुप्ता, विवेक कौशल, राकेश प्रसाद,आनंद सिंह आदि सदस्य शामिल रहे।





