ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विटर ID से हटने लगे ब्लू टिक, छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ ही सेलीब्रिटीज के नाम में भी अब नहीं है ब्लू टिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ट्विटर ID से हटने लगे ब्लू टिक, छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ ही सेलीब्रिटीज के नाम में भी अब नहीं है ब्लू टिक

By Mohan Rao
Published: April 21, 2023
Share
SHARE

भिलाई। एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद कई बड़े फैसले किए। इनमें से एक ब्लू टिक का मसला भी है। भारत में अब कई सेलीब्रिटीज की आईडी से ब्लू टिक हटने लगा है। अमिताब बच्चन से लेकर सचिन तेंदुलकर जैसे नाम इसमें शामिल है। यही नहीं छत्तीसगढ़ के कई नेताओं की आईडी से भी ब्लूटिक हट गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सीजी के मंत्री टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव जैसे नाम शामिल हैं।

बता दें ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर पहले की ऐलान कर दिया था। ब्लू टिक के लिए अब यूजर को खर्च करना पड़ेगा। एलन मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद सभी लेगेसी वेरीफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। अब यह सुविधा केवल उन्हीं को मिलेगी जो इसके लिए मंथली व सालाना पैकेज लेंगे। जानकारी के मुताबिक ब्लू टिक के लिए मंथली पैकेज भारतीय मुद्रा में लगभग 900 रुपए प्रति माह तय किया गया है। यानि अब जिसे भी ब्लू टिक चाहिए होगी उसे सबस्क्रीप्सन लेना होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बरकरार है ब्लू टिक
एक ओर जहां ट्विटर से ब्लू टिक हटाए जा रहे हैं वहीं इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ब्लू टिक लगा हुआ है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री जयसिंह अगवाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के ट्विटर अकाउंट में अब भी ब्लू टिक दिख रहा है। वहीं मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, गुरु रूद कुमार, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर सहित बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अकाउंट में भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।

अमिताब ने कहा गुड बाय ट्विटर
ब्लू टिक हटने के बाद सेलीब्रिटीज के रिएक्शन भी आए हैं। सदी के महानायक अमिताब बच्चन ने एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर को गुड बाय कह दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब अमिताब के ट्वीट देखने को नहीं मिलेंगे। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपनी एक स्माइली सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है कि यही मेरा ब्लूटिक है। इसी तरह और भी सेलीब्रिटीज के रिएक्शन देखने को मिले हैं।

व्हील ऑफ होप: ओएसिस फर्टिलिटी के साथ सपनों को साकार करने की अनोखी पहल
Gustakhi Maaf: कोई डिवोर्स मांगे तो दे देना चाहिए?
व्यापमं की परीक्षाओं में अब हाफ बांह की शर्ट अनिवार्य, जूते पहनने पर भी पाबंदी, हाईटेक नकल कांड के बाद बदले नियम
Gustakhi Maaf: ऐसे में क्या खाक बनेंगे डॉक्टर
दुर्ग शहर को बनाएंगे क्लीन-ग्रीन सिटी : अरुण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माता कौशल्या महोत्सव: चंदखुरी में दिखेगी लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास की झलकियां माता कौशल्या महोत्सव: चंदखुरी में दिखेगी लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास की झलकियां
Next Article श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में बेजा वसूली, NSUI ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?