ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा इस दिन होगी अमेजन प्राइम पर रिलीज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा इस दिन होगी अमेजन प्राइम पर रिलीज…

By Sonu Sahu
Published: November 18, 2022
Share
SHARE

ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म कांतारा ने देश सहित दुनियाभर के फिल्म समीक्षकों का ध्यान खींचा है। ऋषभ शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। इसका हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आया था। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कांतारा 24 नवंबर को दिग्गज स्ट्रीमिंग कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो सकती है।

Contents
  • विवादों में रही यह फिल्म
  • भूत कोला परंपरा पर आधारित है फिल्म

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, कंतारा को 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, मेकर्स ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले यह बताया गया था कि फिल्म का प्रीमियर 4 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगा। संभवत: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए इसकी ओटीटी रिलीज में देरी हुई। बता दें कि निर्देशक के साथ-साथ फिल्म के हीरो भी ऋषभ ही हैं।

रिपोट्र्स के मुताबिक, कांतारा ने दुनियाभर में 370 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म जल्द 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। पहले इसे सिर्फ 30 सितंबर को कन्नड़ में रिलीज किया गया था। इसकी भारी लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी दर्शकों के बीच लाया गया।

विवादों में रही यह फिल्म

केरल के एक प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड थाइकुड्डम ब्रिज ने फिल्म पर कॉपी होने का आरोप मढ़ा था। इस म्यूजिक बैंड ने आरोप लगाया था कि कांतारा का गाना ‘वराह रूपम उनके गाने ‘नवरसम की नकल है। इससे पहले फिल्म में दिखाई गई ‘भूत कोला परंपरा पर विवाद छिड़ गया था। कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार ने इसे हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

भूत कोला परंपरा पर आधारित है फिल्म

केजीएफ 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने कांतारा का निर्माण किया है। हाल ही में यह IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी थी। ऋषभ के अलावा सप्तमी गौड़ा और अच्युत कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में एक प्रथा मनाई जाती है, जिसे भूत कोला कहा जाता है। इस प्रथा के तहत स्थानीय लोग दैव की पूजा करते हैं। इसकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
सड़क पर उतर दिव्यांगों ने क्यों किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान! जानिए क्यों किया ऐसा
सरकार ला रही है नया फ्यूल एफिशिएंसी नियम CAFE 3, जानें क्या होगा असर
पेंच लड़ाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर: पुरखौती मुक्तांगन में सरकार दे रही पतंगबाजों को पेंच लड़ाने का मौका
आपरेशनल मिशन के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, सैन्य अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : महादेव आईडी दिल्ली की शाखा में काम करने वाले 16 सटोरी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article झाड़-फूंक के नाम पर 1.50 लाख की ठगी, महिला को कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, पति के कनपटी पर बंदूक तानकर मांगे 5 लाख झाड़-फूंक के नाम पर 1.50 लाख की ठगी, महिला को कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, पति के कनपटी पर बंदूक तानकर मांगे 5 लाख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?