भिलाई। नई दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को भिलाई कैन डू के संस्थापक, समाज सेवी व भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। अतुल पर्वत ने कहा कि इतनी व्यस्तता होने के बाद भी केन्द्रीय मंत्री तोमर ने मुलाकात के लिए समय दिया। इसके लिए अतुल पर्वत ने केन्द्रीय मंत्री तोमर का आभार जताया।





