ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट में बढ़ाई गई बैंक खाता धारकों के लिए बीमा सुरक्षा की सीमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessChhattisgarh

बजट में बढ़ाई गई बैंक खाता धारकों के लिए बीमा सुरक्षा की सीमा

By @dmin
Published: February 1, 2020
Share
SHARE
नई दिल्ली । बजट में सरकार ने बैंक खाता धारकों के लिए बीमा सुरक्षा एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का निर्णय लिया है। अगर बैंक डूबेगा, तो आपकी 5 लाख तक की जमा रकम आपको वापस मिल जाएगी, इतनी रकम सुरक्षित रहेगी। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के खाता धारकों के सामने पैदा हुए संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले साल सितंबर में पीएमसी बैंक का कामकाज बंद हो गया था। इससे हजारों जमाकर्ताओं के पैसे फंस गए थे। अश्विन पारेख अडवाइजरी सर्विसेज के प्रॉपराइटर अश्विन पारेख ने कहा पीएमसी बैंक संकट के मद्देनजर डिपॉजिट कवर दोगुना करने से बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। बहरहाल, इस मोर्चे पर वित्तमंत्री ने उम्मीद से ज्यादा दिया है। सुरक्षित जमा राशि अब एक लाख की बजाय 5 लाख रुपए होगी। इस मुद्दे पर सरकार व आरबीआई को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
अब तक डीआईसीजीसी एक्ट 1961 के तहत एक लाख रुपए तक की जमा रकम पर इंश्योरेंस कवर है और अगर बैंक डूब जाए तो इस लिमिट से आगे की जमा रकम की वापसी की गारंटी नहीं है। यह कम्पनसेशन तय किए हुए 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं। डिपॉजिट कवर बढ़ाने का मुद्दा फाइनेंशियल रिजॉल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल के समय उठा था, जिसे पिछली सरकार ने 2017 में पेश किया था। हालांकि अगले ही साल बिल संसद से वापस ले लिया गया। क्रॉस कंट्री डिपॉजिट इंश्योरेंस कवरेज लिमिट के डेटा से पता चलता है कि भारत में डिपॉजिट इंश्योरेंस कवरेज 1508 डॉलर का है, जबकि अमेरिका में यह 250,000 डॉलर और ब्रिटेन में 111,143 डॉलर का है।

पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कार में लेकर घूम रहे थे 36 किलो गांजा
एआई इंजीनियर अतुल की खुदकुशी का विरोध, टूरा फाउंडेशन ने की पुरुष आयोग की मांग, सिविक सेंटर में निकाला कैंडल मार्च
उपमुख्यमंत्री साव का सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाईम, हुई देरी तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Big Breaking: भिलाई के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजन बोले लाखों रुपए लिए फिर भी ऑपरेशन के बाद हो गया इंफेक्शन
कोरोना का प्रकोप कम होने और कच्चे तेल में नरमी से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी का रुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Union Budget 2020: एलआईसी का IPO लाकर अपना शेयर बेचेगी केंद्र सरकार, IDBI बैंक पूर्ण रूप से होगा प्राइवेट के हवाले
Next Article शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार सपाट स्तर पर पहुंचा बाजार, 41,000 के नीचे सेंसेक्स

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?