ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण

By @dmin
Published: March 21, 2021
Share
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल का ‘रण’ जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इस दौरान बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कोलकाता में पार्टी कार्यालय से घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि घोषणापत्र की जगह हमने ‘संकल्प पत्र’ नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे।

Home Minister and BJP leader Amit Shah releases BJP's manifesto for #WestBengalElection2021 pic.twitter.com/XS2dVj0hzl

— ANI (@ANI) March 21, 2021

बीजेपी के संकल्प पत्र के अहम वादे:

  • हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम CMO के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा: अमित शाह
  • कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए AIIMS बनाएंगे।
  • सभी बेटियों के लिए KG से PG तक की पढ़ाई निशुल्क होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी। OBC आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।
  • हमने तय किया है कि देशभर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाये। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी: अमित शाह
  • हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक DBT से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा: अमित शाह
  • हमने तय किया है कि पहली ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए। हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे: अमित शाह
  • राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे।

अमित शाह ने कहा, कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया था। जब से भाजपा की सरकारें बनने लगीं तब से संकल्प पत्र का महत्व बढ़ने लगा क्योंकि भाजपा सरकारें बनने के बाद ही संकल्प पत्र पर सरकारें चलने लगी हैं।” उन्होंने यह भी कहा, ”संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का। आपको बता दें कि इससे पहले आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की। इस दौरान बीजेपी के दोनों ही नेताओं ने ‘सोनार बांग्ला’ के पार्टी के नारे को दोहराया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी की 14वीं कड़ी में युवाओं से हुए रूबरू… कहा- छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत
नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश
सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर जम्मू में सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाक घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Next Article Another major achievement of Chhattisgarh Government: Scotch Gold Award छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?