ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे
संसद में गूंजा खेला होबे का नारा, पेगासस कांड पर चर्चा की मांग को साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- कोई समझौता नहीं करेंगे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेगासस जासूसी कांड पर संसद में चर्चा की मांग लेकर आज भी घमासान दिखा। पेगासस, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दल एकसाथ आए और उन्होंने आज सुबह रणनीति बनाई। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने पेगासस जासूसी प्रकरण और अन्य मुद्दों पर संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने एवं दबाव बनाने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वह इन मुद्दों पर सदन में चर्चा करवाकर रहेंगे और वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, संसद में आज पेगासस पर चर्चा की मांग को लेकर ‘खेला होबेÓ का नारा सुनाई दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम सदन में चर्चा चाहते हैं। वहीं, लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में खेला होबे का नारा दिया और पेगासस पर चर्चा की मांग की।

We don’t want to compromise on the issues of inflation, Pegasus, and farmers' issues. We want discussion in the House: Congress leader Rahul Gandhi to ANI after a meeting of Opposition leaders at Parliament

(File photo) https://t.co/bK7PJHITPO pic.twitter.com/9GZC7Z0Urd

— ANI (@ANI) July 28, 2021

बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में खडग़े के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिवसेना के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, द्रमुक के टीआर बालू और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है। पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के सदस्य पेगासस जासूसी मामले और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मौजूदा सत्र के पहले दिन से सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। इस कारण से सदन में अब तक कामकाज बाधित रहा है और कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। आज सुबह भी सदन की बैठक शुरू होते ही जब अध्यक्ष बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया तो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य उक्त विषयों पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये।

बीजापुर जिले को सीएम बघेल की सौगात…. कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा…. कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन होगा मूल्य घोषित
सीएम साय की पहल पर संवरेंगे बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट, मिली 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी
भारत में मानवाधिकार, फ्रीडम…
मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया
कोरोना से जंग: अलर्ट मोड रहें स्वास्थ्यकर्मी, रोज करें 10 हजार सैंपलों की जांच-टीएस सिंहदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात बस्तरवासियों को शीघ्र मिलेगी सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर की सौगात
Next Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए विधानसभा ब्रेकिंग: विधायक बृहस्पति सिंह ने मांगी माफी…कहा सिंहदेव पर आरोप गलत…उनकी कोई भूमिका नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?