ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की परिवर्तन यात्रा : 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से आगाज, 14 सितंबर को रायगढ़ में पीएम मोदी की सभा… जानिए इसकी खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजपा की परिवर्तन यात्रा : 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से आगाज, 14 सितंबर को रायगढ़ में पीएम मोदी की सभा… जानिए इसकी खास बातें

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
पीएम मोदी, परिवर्तन यात्रा के लिए तैयार रथ
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा अब प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान जो सबसे खास है वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा। 14 सितंबर को पीएम मोदी रायगढ़ जिले कोड़ातराई में उनकी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 28 सिंतबर को परिवर्तन यात्रा के समापन पर बिलासपुर में पीएम मोदी की सभा होगी। परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा का रथ सज धजकर तैयार है।

बता दें देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। नवंबर में चुनाव होने हैं और छत्तीसगढ़ की विपक्षी पार्टी भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां काफी तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्र 12 सितंबर से शुरू हो रही है। दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक पहली यात्रा का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुरुआत करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर से दूसरी यात्रा जशपुर से शुरू होगी। इसकी शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और इसी दिन बिलासपुर में आमसभा होगी। दोनों यात्राएं छत्तीसगढ़ की 87 विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी।

ऐसी होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1 हजार 728 किलोमीटर की का सफर तय करेगी। तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड शो होंगे। इसके संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिंहा और सचिन बघेल रहेंगे। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। इसी प्रकार दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगी। 12 दिन में दो संभाग के 14 जिलों की 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं व रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।

नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एसईसीआर के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित 6 पदक
दुर्ग, भिलाई नगर व छावनी को मिले नए सीएसपी, तीन आईपीएस अफसरों को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : परिवहन मंत्री मो अकबर ने कहा- सड़क दुर्घटनाएं की रोकने उठाएं प्रभावी कदम
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से होगी जनऔषधि की ब्रांडिंग, रेलमंत्री ने दिल्ली से दिखाई ट्रेन को हरी झंडी
इस धनतेरस को खास बनाएगा शानदार ऑफर्स वाला शगुन कलेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जले पर नमक छिड़क गईं ये खूबसूरत बलाएं
Next Article बेखौफ चोर: फिर टूटा सूने घर का ताला, नगदी सहित जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस बेखौफ चोर: फिर टूटा सूने घर का ताला, नगदी सहित जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?