ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए

By @dmin
Published: March 8, 2021
Share
महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्यसभा में कई सांसदों ने अपने विचार रखे। इस दौरान बीजेपी की सांसद सोनल मान सिंह ने पुरुषों के लिए भी एक दिन का सेलिब्रेशन रखने की मांग की। मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना और राज्यसभा की नामित सदस्य ने कहा, ‘मैं मांग करती हूं कि इंटरनेशनल मेन्स डे भी मनाया जाना चाहिए। उनकी यह मांग सुनकर सदन में सभी सांसद हंसने लगे। इस पर सोनल मानसिंह ने कहा कि लोग किसी भी तरह से समानता की मांग कर सकते हैं। बता दें कि दुनिया भर में हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे का सेलिब्रेशन किया जाता है।

अपना भाषण शुरू करते हुए सोनल मानसिंह ने कहा, ‘ मैं यह कोट पढऩा चाहती हूं, जिसे मैं कहीं पढ़ा था। महिला होना बेहद कठिन है। आपको एक पुरुष की तरह सोचना पड़ता है और महिला की तरह काम करना पड़ता है। एक युवा लड़की सा दिखना होता है और घोड़ों की तरह काम करना होता है। यही नहीं एक महिला के तौर पर अपने काम का जिक्र करते हुए सोनल मानसिंह ने कहा, ‘पहले से अधिक हूं, लेकिन अधिकार से वंचित हूं। इसके अलावा कई महिलाओं ने इस दौरान महिलाओं के अधिकारों की बात करते हुए संसद में 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को उठाया। महिला सांसदों ने कहा कि सदन में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा अब भी लटका है।
पहली बार संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग वाला बिल 12 सितंबर, 1996 को संसद में पेश हुआ था। इस विधेयक को एचडी देवेगौड़ा की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार ने पेश किया था। महिलाओं की गवर्नेंस और सरकार में भागीदारी के मकसद से पेश किया गया यह बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका था। तब से ही यह बिल अटका हुआ है।

शिवसेना सांसद ने की 50 फीसदी आरक्षण की मांग
सोनल मानसिंह के बाद महिला दिवस पर बोलते हुए शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं को संसद में 33 फीसदी नहीं बल्कि 50 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 साल पहले हमने 33 फीसदी का प्रस्ताव दिया था। अब इसे संसद और विधानसभाओं में बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर देना चाहिए।

Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का बदल गया नियम, अब 120 महीने में होगा पैसा डबल
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 23 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2220 नए केस
ब्राह्मण मित्र सखी का महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुलाई से फ्री कोचिंग, सरकार की पहल पर इन जिलों में मिलेगी सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिला पुलिस ने संभाला मेले की कमान महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिला पुलिस ने संभाला मेले की कमान
Next Article संत शिरोमणी रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- समाज शिक्षा से नाता जोड़ेे और कुरीतियों से नाता तोड़े
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?