ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: BJP में परवेश वर्मा बनाम मनोज तिवारी, दिल्ली में वोटिंग से पहले CM की दावेदारी
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

BJP में परवेश वर्मा बनाम मनोज तिवारी, दिल्ली में वोटिंग से पहले CM की दावेदारी

By @dmin Published February 6, 2020
Share
SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव का आगाज हुआ तो बीजेपी के प्रमुख चेहरे के तौर पर मनोज तिवारी सबसे आगे नजर आ रहे थे, लेकिन चुनाव में सियासी पारा चढ़ने के साथ-साथ पार्टी संसद परवेश वर्मा का भी सियासी कद बढ़ता गया. दिल्ली चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग के मुद्दे पर आक्रमक रुख अख्तियार किया तो परवेश वर्मा ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाकर चुनावी फिजा को बीजेपी के पक्ष में मोड़ने की पुरजोर कोशिश की. इसलिए अगर बीजेपी 22 साल के सत्ता का वनवास को दिल्ली में खत्म करने में कामयाब रहती है तो सीएम के पद को लेकर मनोज तिवारी और परवेश वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है.

विरासत से सिसायत में आए पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा दिल्ली चुनाव में अपने बयानों के जरिए बीजेपी का चर्चित चेहरा बनकर उभरे हैं. परवेश वर्मा ने प्रचार करते हुए कहा था, ‘शाहीन बाग में लाखों लोग जमा होते हैं. दिल्ली के लोगों को सोचना होगा. फैसला करना होगा. एक दिन वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों से बलात्कार करेंगे, उनका कत्ल कर देंगे. अब भी वक्त है. कल को मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे.’

परवेश वर्मा को अपने विवादित बयानों के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद भी वो लगातार बयान देते रहे. इसके बाद चुनाव अयोग ने अब उनके प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन परवेश वर्मा दिल्ली चुनाव प्रचार से बीजेपी में फायर ब्रांड नेता के तौर पर अपनी छवि गढ़ने में कामयाब रहे हैं. बीजेपी दिल्ली में केजरीवाल को मात देकर कमल खिलाने में कामयाब रहती है या नहीं ये तो 11 फरवरी को पता चलेगा, लेकिन परवेश वर्मा अपने सियासी कद को नया तेवर और ऊंचाई देने में सफल रहे हैं. हाल ही में परवेश वर्मा के विवादित भाषणों को इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा सकता है.

परवेश वर्मा का कद उस समय भी बढ़ता दिख गया था जब जनवरी माह में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन ‘पंच परमेश्वर’ में उन्होंने पूरा मंच अकेले संभाल रखा था. ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के नारे से चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए भी अमित शाह ने न सिर्फ परवेश वर्मा की तारीफ की, बल्कि उन्हें पार्टी का बड़ा नेता करार दे दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को द्वारका के रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे. पीएम के रैली स्थल पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत जाट नेता परवेश वर्मा ने किया और वही उन्हें मंच के ऊपर भी लेकर आए जबकि ठीक उसी समय मंच पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के महामंत्री अनिल जैन भी मौजूद थे. लेकिन प्रधानमंत्री के स्वागत की जिम्मेदारी युवा जाट नेता परवेश वर्मा ने निभाई.

इतना ही नहीं रैली के मंच पर परवेश वर्मा की कुर्सी भी पीएम की कुर्सी के ठीक बगल में थी. नरेंद्र मोदी के बोलने से पहले जब तक अन्य नेता भाषण दे रहे थे, उस समय प्रधानमंत्री लगातार परवेश वर्मा से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे थे. इसके परवेश वर्मा के बढ़े राजनीतिक कद का अंदाजा लगाया जा सकता है और यह मनोज तिवारी के लिए चिंता का सबब बन गया है.

दिल्ली में बीजेपी ने भले ही किसी को भी सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है, लेकिन दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस पर मनोज तिवारी की ही दावेदारी मानी जा रही थी. इसी का नतीजा था कि केजरीवाल भी मनोज तिवारी को निशाने पर लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े कर रहे थे. पीएम मोदी के मंच का संचालन से लेकर पूरी दिल्ली में प्रचार की कमान मनोज तिवारी ने अपने कंधों पर ले रखी है. जिसके चलते उन्हें पार्टी के सीएम चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में परवेश वर्मा के बढ़े कद ने अब उनकी राह में एक कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

You Might Also Like

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार

कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा

@dmin February 6, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाभियोग के मुकदमे में अमेरिकी राष्ट्रपित डॉनल्ड ट्रंप की जीत
Next Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार बदरपुर के MLA नारायण दत्त पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?