ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीआईटी दुर्ग के जूनियर ने अपनी ही सीनियर को लगाया 36 लाख का चूना, बिटक्वाइन में इन्वेस्ट के नामपर की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीआईटी दुर्ग के जूनियर ने अपनी ही सीनियर को लगाया 36 लाख का चूना, बिटक्वाइन में इन्वेस्ट के नामपर की ठगी

By Mohan Rao
Published: September 26, 2024
Share
धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। स्मृति नगर भिलाई की रहने वाली एक महिला से उसके साथ इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक जूनियर ने 36 लाख से ज्यादा की ठगी कर दी। कॉलेज परिचित होने के कारण महिला अपने जूनियर पर विश्वास कर बैठी और ठगी का शिकार हो गई। महिला को उसके जूनियर ने बिटक्वाइन में अच्छ मुनाफा होने का झांसा दिया था। महिला को जब इस बात का अहसास हुआ कि उसके जूनियर ने उससे फ्रॉड किया है तब जाकर उसने स्मृति नगर चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर निवासी वैष्णवी नायर 2012 मे बीआईटी दुर्ग मे पढाई कर रही थी और 2016 में पासआउट हुई। 2014 में नागपुर निवासी तन्मय विनोद कोहड बीआईटी में पढाई करने आया। जूनियर होने के  नाते उससे वैष्णवी नायर का परिचय हुआ। 2016 मे मै कालेज से पासआउट होने के बाद से वह स्मृतिनगर मे ही रह रही थी। 2019 में तन्मय विनोद कोहड वैष्णवी को कॉल कर पूछा की दीदी कहीं काई जॉब हो तो बताना। वैष्णवी ने उसका रिज्यूम मंगाया लेकिन जॉब नहीं लगा पाई।

इसके बाद अगस्त 2020 मे तन्यम ने वैष्णवी को फोन कर बताया कि दीदी बीट क्वाईन में इन्वेस्ट करने पर अच्छा पैसा रिटर्न मिलता है यदि आप पैसा इन्वेस्ट करेगी तो मै आपको अच्छा पैसा रिटर्न दिलवा दूंगा। वैष्णवी उसकी लुभावनी बातों मे आ गई और 10 अगस्त 2020 को स्मृतिनगर अपने घर से उसके पेटीएम  नंबर 98933-87652 पर 7800 रुपए दिए। तन्मय ने इसके एवज में 6500 रुपए रिटर्न  किया और मुझे बताया कि बडी रकम डालने से ज्यादा फायदा होगा। इस वैष्णवी ने बिटक्वाइन पर उसके नाम से खाता शुरू करने कहा तो उसने टाल दिया और कहा कि अभी उसी के नाम पर इन्वेस्ट होने दें।

वैष्णवी नायर भी जूनियर होने व परिचित होने के कारण उस पर विश्वास कर बैठी। इसके बाद उसने 2020 से 2022 तक उसके पेटीएम नंबर-98933-87652 में पैसा डालती रही। तन्मय विनोद कोहड द्वारा किसी भी प्रकार का रिफंड नही दिया गया। रिफंड के संबध मे बात करने पर शेयर मार्केट डाउन है इसलिये रिफंड नही मिल रहा है जो शेयर मार्केट के सही होने पर मिलेगा। वैष्णवी उसकी बातों मे विश्वास करती रही और अपने पैसो के वापसी का इंतजार करती रही किन्तु तन्मय विनोद कोहड द्वारा उसे कोई रिटर्न नहीं दिया और  उसके फोन को ब्लाक कर दिया।

वैष्णवी ने बिटक्वाईन के नाम पर तन्मय कोहड को 2020 में दिनांक 10 अगस्त से 29 दिसंबर तक 73051 रुपए दिए। इसी प्रकार 2021 में 1 जनवरी 21 से 23 फरवरी तक 5,10,862 रुपए और 2022 में 3 जनवरी से 28 अप्रैल तक लगभग 30,31,299 रुपए कुल 36,15,212 इन्वेस्ट कर दिया। पूरी रकम तन्मय के पेटीएम अकाउंट पर भेजा था। वैष्णवी ने बताया कि तन्मय कोहड उसके घर स्मृतिनगर आकर बातचीत करता था एवं कभी कभी रुकता भी था। तन्मय विनोद कोहड ने मुझे विश्वास में बिटक्वाईन में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और 36,15,212 रुपए की ठगी की है।

पुलिस और असम राइलफल्स की बड़ी कार्रवाई, घर से 500 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद
EWS कोटा नियमों में इस साल बदलाव नहीं करेगी मोदी सरकार, 8 लाख ही होगी आय सीमा
ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: एक अरब से ज्यादा जानवरों की मौत, कई विलुप्त होने की कगार पर
Gustakhi Maaf: ‘सांड-बछरू’ पॉलीटिक्स में उलझाने की कोशिश
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंशा पर 18 लाख रुपए का भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन : छत्तीसगढ़ के चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित… कल दिल्ली में मिलेगा अवार्ड
Next Article प्रयोगशाला तकनीशियन और मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा हुई रद्द प्रयोगशाला तकनीशियन और मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा हुई रद्द

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?