ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती : भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली, प्रियदर्शिनी परिसर में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती : भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली, प्रियदर्शिनी परिसर में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

By Mohan Rao
Published: January 23, 2023
Share
नेताजी सुभाष जयंती पर भाजयुमो ने निकाली रैली
SHARE

भिलाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में आज विविध कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बंगाली समाज के द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया।

इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक साइकिल रैली निकाली है। परदेशी चौक सुपेला शुरू हुई यह साइकिल रैली चंद्रा मौर्या चौक से गैरेज रोड होते हुए प्रियदर्शिनी परिसर स्थित नेताजी सुभाष की प्रतिमा के पास पहुंची। यहां पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर रैली को समाप्त किया। इस साइकिल रैली में जिल भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमों कार्यकर्ता शामिल हुए।

हमारे लिए गौरव का दिन
कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन जन्म लिया था। भारत भूमि में कई महापुरुष हुए लेकिन देश को आजादी दिलाने में जिन नेताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई उनमें नेताजी का नाक सबसे ऊपर है। उन्होंने देश के बाहर रहते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी ने देश की आजादी के लिए पूरी दंबगई से काम किया था। उनके जन्मदिन में हमारे छत्तीसगढ़ वासियों से यही कहना है कि राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करें और देश की रक्षा का हर व्यक्ति को संकल्प लेना है।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं को नेताजी की जीवनी पढ़न चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। देश की आजादी में उनके योगदान को देश कभी भी भूल नहीं सकता। इस मौके पर बंगाली समाज के उदय दत्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस बंगाली समाज के ही नहीं बल्कि पूरे देश के आदर्श हैं। हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं क्योंकि उन्होंने बंगाली समाज में जन्म लिया है। वे ऐसे नेता थे जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में देश के भीतर से लेकर विदेशों तक से आंदोलन किया।

क्यू आर कोड से हो रही समय की बर्बादी, कर्मचारियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार, हो रही शारीरिक व मानसिक पीड़ा
सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मारा, नक्सली कमांडर मंगडु भी ढेर
कोरोना संक्रमण से प्रदेश को मुक्त कराने स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने दिए कई बिंदुओं पर सुझाव, कहा अमल में लाएं तो कम होगा संक्रमण
मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
बेटिकट यात्री ने ट्रेन में कर दी टीटीई की पिटाई, टिकट मांगने पर दिखाई दबंगई… दुर्ग में जीआरपी ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Accident in Bhilai : चालक को झपकी आई और कार सीधे पेड़ से टकराई… बाल-बाल बचे कार सवार
Next Article CG crime : राजधानी में मामूली बात पर युवक की हत्या, चंद घंटो में पकड़ाया आरोपी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?