ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू….. 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच… अब तक एक भी मामला नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू….. 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच… अब तक एक भी मामला नहीं

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
Birdflu in Chhattisgarh… .. Examination of samples taken from
Birdflu in Chhattisgarh… .. Examination of samples taken from
SHARE

बर्डफ्लू रोकने तथा सीमावर्ती राज्यों से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हिमांचलप्रदेश में बर्डफ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री व्यवसायी केन्द्रों का सर्विलेंस करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्डफ्लू के मामले में एहतियातन पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य के 7 जिलों में स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्मों से एकत्र सेम्पल की जांच में बर्डफ्लू रोग का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, कृषि विकास तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम. गीता ने बताया कि राज्य के दुर्ग, रायगढ़, जगलदपुर, बैकुण्ठपुर-कोरिया, बिलासपुर जिले के कोनी एवं सरगुजा जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्डफ्लू की जांच पड़ताल के लिए वहां से सेम्पल लेकर जांच की गई। सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्डफ्लू का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि राज्य में बर्डफ्लू रोग के प्रवेश को रोकने के संबंध में जिलों को विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। पक्षियों की असामान्य बीमारी एवं मृत्यु होने की स्थिति में अधिकारियों को सतर्कता बरतने की निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार की द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सेम्पल साईज का पालन करते हुए नमूने एकत्रकर राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बत्तख पालन वाले क्षेत्र एवं जंगली व अप्रवासी पक्षियों के इलाकों में विशेष निगरानी रखने तथा वन विभाग से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय अभ्यारण्य, पोखर, झील को चिन्हांकित कर उन क्षेत्रों के समीप निगरानी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसका अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों को बर्डफ्लू के रोकथाम एवं जैव सुरक्षा के सभी नियमों की जानकारी देने को कहा गया है। जिलों को बर्डफ्लू रोग से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, रासायन एवं पीपीई कीट तैयार रखने की भी हिदायत दी गई।

जमीन हड़पने की कोशिश की तो हो सकती है 14 साल की सजा
हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय व उनके भाई शशिकांत राय गिरफ्तार… कुछ दिन पहले पिंकी राय की कार पर चली थी गोली… शांति व्यवस्था के नाम पर जेल… जाने क्यों हुई दोनों की गिरफ्तारी
श्री कंचि कामाक्षी माता मंदिर में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन…
एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा 28 और 29 जून को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel attended the inauguration foundation मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही के ग्राम दानीकुंडी में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास समारोह में हुए शामिल…. कोटमी को उपतहसील बनाने की घोषणा
Next Article अमेरिका में बवाल: वाशिंगटन में 15 दिनों के लिए आपातकाल, ट्रंप के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?