ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका में बवाल: वाशिंगटन में 15 दिनों के लिए आपातकाल, ट्रंप के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमेरिका में बवाल: वाशिंगटन में 15 दिनों के लिए आपातकाल, ट्रंप के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग

By @dmin
Published: January 7, 2021
Share
SHARE

वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई। बुधवार को कांग्रेस के सदस्य इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती कर रहे थे, इसी दौरान बड़ी संख्या में ट्रंप के समर्थक सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को काबू करने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
इन हालातों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट तथा पूरे कैपिटल को बंद कर दिया गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बिगड़ते हालात के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कफ्र्यू लगा दिया गया। लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कफ्र्यू का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत पद से हटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल ट्रंप के कार्यकाल में दो हफ्ते बचे हैं, लेकिन करीब दो दर्जन से अधिक डेमोक्रेट सांसद उनके खिलाफ फिर से महाभियोग लाने की तैयारी में हैं।
पीएम मोदी बोले- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध-प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सकते
अमेरिकी कांग्रेस में हुए हंगामे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हिंसा की खबरें देखकर परेशान हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा कि वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में समाचार देखने के बाद परेशान हूं। सत्ता का व्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है।
वैश्विक नेताओं ने की निंदा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित कई वैश्विक नेताओं ने अमेरिकी हिंसा की निंदा की। वहीं वाशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोसेर ने कहा कि मैंने आज 15 दिनों के लिए घोषित किए गए सार्वजनिक आपातकाल को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
ओबामा ने ट्रंप की आलोचना की
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बयान में कहा, ‘इतिहास आज कैपिटल में हुई हिंसा को हमेशा याद रखेगा। इसे एक सिटिंग राष्ट्रपति द्वारा उकसाया गया। यह हमारे देश के लिए बेहद अपमान और शर्म की बात है। वह एक वैध चुनाव के परिणाम के बारे में लगातार निराधार रूप से झूठ बोल रहे हैं। यदि इस घटनाक्रम को हम एक आश्चर्य मानते हैं तो हम खुद के साथ मजाक कर रहे हैं।

PM मोदी ने किया कर्नाटक में शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्धाटन, कमल फूल के जैसा बना है स्ट्रक्चर
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस
छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर उतरा सीएम साय हेलीकाप्टर, बैगा समुदाय की टॉपर बिटिया से मिले, पेन देकर किया सम्मानित
बेवजह होती रहती है घबराहट? यह हो सकती है आपके डर की वजह
अगर पूरी हुई यह शर्त तो फिर से ‘आयरन मैन’ बन सकते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Birdflu in Chhattisgarh… .. Examination of samples taken from छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू….. 7 जिलों के शासकीय पोल्ट्री फार्म से लिए गए सेम्पल की हुई जांच… अब तक एक भी मामला नहीं
Next Article Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction बर्ड फ्लू की आहट से 15 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ मुर्गा, पोल्ट्री व्यवसायी चिकन को बता रहे सुरक्षित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?