ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठेका मजदूरों के लिए बायोमेट्रिक्स अव्यवहारिक, टेंडर में लॉटरी सिस्टम पर भी उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ठेका मजदूरों के लिए बायोमेट्रिक्स अव्यवहारिक, टेंडर में लॉटरी सिस्टम पर भी उठे सवाल

By Mohan Rao
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

सेल स्टील प्लांट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की सीजीएम स्तर के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, दुर्घटना बीमा पॉलिसी की नीतियों पर भी जताई आपत्ति

भिलाई। सेल स्टील प्लांट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष के ए अब्दुल कादर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) एस के बेहरा और मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी के कृष्ण कुमार के साथ 3 जुलाई को अलग-अलग बैठकों विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन बैठकों में सीजीएम एसके बेहरा और सीजीएम कृष्ण कुमार ने ज्यादातर विषयों पर परिणाममूलक जानकारी दी, वहीं शेष मुद्दों पर भी सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।

एसोसिएशन की ओर से पूर्व में कार्यपालक निदेशकगणों और सीजीएम से हुई चर्चा में उठाए गए मुद्दों पर निष्कर्ष देते हुए मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) एस के बेहरा ने कहा कि टेंडर लॉटरी सिस्टम पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी और कमियों को दूर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि रेट कॉन्ट्रैक्ट सिविल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने का भी आश्वासन दिया जिससे सभी पंजीकृत ठेकेदारों को काम मिल सके।

उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को जारी ‘सेल’ के दिशा-निर्देशों (सीएमएमजी, दिल्ली) के अनुसार एस्टीमेट तैयार करने और जुर्माना आदि के मुद्दे पर विचार करने पर सहमति जताई। उन्होंने ठेका श्रमिकों की मेडिकल जांच निजी क्षेत्र के बजाए किसी सरकारी अस्पताल या ईएसआईसी अस्पताल से करवाने के मुद्दे पर समाधान निकालने का भी आश्वासन दिया।

इस दौरान एसोसिएशन ने सीआईएसएफ की ओर से ‘एनडीसी में हो रही देरी पर चर्चा की जिस पर सीजीएम ने समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी के कृष्ण कुमार के साथ भी विभिन्न मामलों पर प्रमुखता से चर्चा की। जिनमें प्रमुख रूप से सभी सूचीबद्ध ठेकेदारों को रेट कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिकल के माध्यम से काम दिए जाने तथा 2009-25 से रेट कॉन्ट्रैक्ट के वितरण में अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए चर्चा की गई। जिस पर सीजीएम कृष्ण कुमार ने हल निकालने का आश्वासन दिया। बैठक में एसोसिएशन की ओर से प्रमुख रूप से सीके मोहन (महासचिव), तुलसीधरन पिल्लई (कोषाध्यक्ष), के. ए. अंसार (उपाध्यक्ष), संजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), वी. किशोर, विजय कुमार, के. थंकराजन और मोहन राव उपस्थित थे।

बड़ा खुलासा! नेपाल में ओली का साथी अली कर रहा फ्रॉड, चीन का भी हाथ, नेपाली सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा
सेक्टर 4 बोरिया मार्केट में बनेगा आधुनिक बायोडिग्रेडेबल शौचालय, लेआउट के साथ निगम ने शुरू कराया काम
दुर्ग का शातिर बदमाश मोहित जिलाबदर, 6 जिलो की सीमाओं ने बाहर निकालने का दिया आदेश
लोक कलाओं और आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति को दें बढ़ावा : राज्यपाल सुश्री उइके
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सीएचएमओ से मिला प्रतिनिधि मंडल…. कोरोना महामारी को लेकर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रथयात्रा की भीड़ में कई लोगों के मोबाइल पार, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद
Next Article टिकट दलालों पर नकेल, छत्तीसगढ़ में आरपीएफ ने ढाई साल में 756 दलालों पर की कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?