ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला
बिहार एनडीए में नहीं है ऑल इज वेल! आखिर कब होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार? बीजेपी और जेडीयू के बीच फंसा मामला
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बने लगभग एक महीना होने जा रहा है लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से राजनीतिक गलियारे में बयानबाजी तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए के दोनों प्रमुख घटक दल, जेडीयू और भाजपा, के बीच अभी सामंजस्य नहीं बन पा रहा है।

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खुद रुचि नहीं दिखा रही है। वजह साफ है कि यदि कैबिनेट विस्तार होगा तो जेडीयू के मुकाबले भाजपा के अधिक विधायक मंत्री बनेंगे। मंत्री नहीं बनने वाले विधायकों की नाराजगी जेडीयू मोल नहीं लेना चाहती है। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के पास 74, जेडीयू के पास 43 विधायक हैं। एनडीए गठबंधन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, अशोक चौधरी जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के पास पांच-पांच मंत्रालयों का भार है। कई ऐसे मंत्री भी हैं जिनके पास दो से तीन मंत्रालय है।पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोप के बाद शिक्षा मंत्री मेवा लाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा था। जिससे एक सीट पहले से ही खाली है। शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार इस समय अशोक चौधरी के पास है। जोकि नीतीश कुमार के करीबी नेता माने जाते हैं। इस बीच माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय 27 दिसंबर को जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए जा सकता है। वहीं एनडीए सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के समापन के तुरंत बाद होने वाला था, जो नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया गया था।
सरकार गठन के साथ पहले चरण में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसमें भाजपा कोटे से सात मंत्री बनें। इस बार मंत्रिमंडल के विस्तार में 16 मंत्रिय़ों के चुनाव के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 32 हो जाएगी। निर्धारित मानक के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
वहीं जानकारों का मानना है कि अगर 15 दिसंबर तक कैबिनेट विस्तार नहीं होता है, तो यह जनवरी के मध्य में किया जाएगा, क्योंकि खरमास की अवधि- 14 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक- ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कुछ भी नया करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में कैबिनेट का विस्तार सही समय पर होगा और इसे लेकर जदयू और भाजपा के बीच मीडिया में जो मनमुटाव की खबरें चल रहीं हैं वह बेबुनियाद हैं। वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी कहा है कि कैबिनेट विस्तार सही समय पर होगा और हर किसी को इसके बारे में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और एनडीए के स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

 प्रभारी मंत्री लखमा ने बाढ़ प्रभावितों को दिया किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट
Breaking News : दंतेवाड़ा व बीजापुर से 11 नक्सली गिरफ्तार, सीएम साय के निर्देश के बाद एक्शन में फोर्स
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में 10 हजार से कम नए केस… 12 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य…. दुर्ग में 7 फीसदी से नीचे पहुंची संक्रमण दर
उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आपार आईडी की समय सीमा तय, सीएम साय बोले- 31 दिसंबर तक करें काम पूरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा मौसम ने ली करवट, बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिरा
Next Article Security forces encounter Naxalites in Balaghat राजनांदगांव सीमा से सटे बालाघाट में नक्सलियों से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़…. दो इनामी महिला नक्सली ढ़ेर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?