ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब तस्करी पर बड़ा अपडेट : पुलिस कप्तान ने बताया कैसे करते थे स्मगलिंग, दो साल में कई ट्रक किए पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शराब तस्करी पर बड़ा अपडेट : पुलिस कप्तान ने बताया कैसे करते थे स्मगलिंग, दो साल में कई ट्रक किए पार

By Mohan Rao
Published: January 12, 2023
Share
अवैध शराब की तस्करी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में बीती रात धमधा पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। धमधा पुलिस ने यहां पर एक ट्रक सहित एक टाटा सफारी व कार से 550 पेटी गोवा शराब जब्त की है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी पकड़ी गई। शराब व जब्त वाहनों को मिलाकर 55 लाख रुपए की जब्ति बनाई गई। इसमें शराब की कीमत 30 लाख से ज्यादा की है। गुरुवार को पुलिस कप्तान ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने बताया कि कैसे यह लोग तस्करी कर रहे थे।

बता दें धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शराब की बहुत बड़ी खेप मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक ट्रक क्रमांक CG 07 BW 3630 , 1 टाटा सफारी व 1 डैटसन गो कार के साथ  550 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कीमती करीब 30 लाख जब्त किया। साथ में तीनों वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद पटेल (42) निवासी कोहका भिलाई मूल निवासी रामपुर सीधी मध्यप्रदेश,  दशरथ मीणा (45) निवासी गीता कालोनी सांवेर इंदौर को गिरफ्तार किया है। एक वाहन चालक भागने में सफल हो गया उसकी तलाश की जा रही है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि शराब की तस्करी में पूरा गैंग लगा हुआ है। इनके गैंग में 15 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। इनसे जुड़े लोग पहले सड़कों की जांच करते कि कोई खतरा तो नहीं इसके बाद पीछे से शराब से वाहन निकलते थे। पिछले दो साल से यह सभी शराब तस्करी का काम कर रहे हैं और इस दौरान कई ट्रक शराब की तस्करी कर चुके हैं। एसपी ने बताया कि एक और वाहन शराब तस्करी में लिप्त था जो बचकर निकलने में सफल हो गया। महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी एमएच 04 वाई 9189 निकल गया जिसकी तलाश की जा रही है।  

फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी शराब
अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने के बाद धमधा पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इसके बाद पुलिस की टीम ने ट्रक, सफारी व एक कार को चिह्नित किया और पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस को देखने के बाद तीनों वाहन चालक भागने लगे। पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में पीछा किया और तीनों गाड़ियों को रोक लिया। इस दौरान एक कार चालक भागने में कामयाब हो गया वहीं दो पुलिस की गिरफ्त में आए। अवैध शराब के परिवहन की यह अब तक की  बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

IPL 2023: अब आईपीएल में भी लागू हुआ इम्पैक्ट प्लेयर नियम, घरेलू क्रिकेट में सफलता के बाद लिया फैसला, जाने यह फॉर्मूला कैसे करेगा काम
बड़ी खबर: प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कोरोना जांच…. सरकार ने तय किया रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य
कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं
पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी
छत्तीसगढ़ के 53 निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा, घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन विभाग की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थमने का नाम नहीं ले रही है श्रद्धा दास की हॉटनेस, इस ड्रेस में शेयर की फोटो
Next Article हाथों की कलाई को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?