ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 28, 2025
Share
दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस शनिवार को चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। कोतवाली थाना दुर्ग क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस न अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 332 ग्राम सोना, 3 किलो 300 ग्राम चांदी व 9.76 लाख रुपए नगदी के साथ ही एक मोटर साइकिल बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने चोरी का माल गड्ढे में गाड़ दिया था। पुलिस ने चोरों के साथ खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना 24 जून की रात की है। महावीर कालोनी दुर्ग में एक मकान में अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की को तोड़कर घर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर से नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये। इस मामले में रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 331(4), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना एवं माल -मुलि्जमों की पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया। टीम द्वारा  घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। सायबर टीम की मदद ली गई और मुखबिर लगाए गये। 

सीसीटीवी के अवलोकन पर घटनास्थल के आसपास 2 संदेही एक स्पलेण्डर मोटर सायकल में घूमते दिखाई दिए। इसकी जानकारी जुटाई गई। मोटर साइकल सवारों की पहचान रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें के रूप में किया गया। रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें के बारे में पतासाजी के लिए सायबर सेल की मदद ली गई, जिसमें दोनों संदेहिेयों का ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ में होना पता चला। इस जानकारी के आधार पर टीम  तत्काल ग्राम केकराजबोड जिला खैरागढ पहुंचकर घेराबंदी कर रंजीत डहरे एवं रोशन मारकंडें को पकड़ कर पूछताछ की गई।

इनके द्वारा महावीर कालोनी में चोरी करना स्वीकार किया गया। चांदी के आभूषण को आकाश सोनी, मिनीमाता नगर नागपुर निवासी को बेच दिया। वहीं सोने के आभूषणों एवं नगदी पैसों को केकराजबोड जिला खैरागढ निवासी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे़ एवं रविशंकर बंजारे लखौली राजनांदगांव के पास बेचने के लिए रखना बताया।  योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे नेचोरी की संपत्ति को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड दिया था जिसे डीएसएमडी का उपयोग कर सोने, चांदी एवं नगदी रकम बरामद किया गया। साथ ही रविशंकर बंजारे से भी नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया। संपूर्ण कार्यवाही का ई-साक्ष्य का प्रयोग किया गया। ।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के 332.110 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात एवं 9.76 लाख नगदी रकम, जुमला कीमती करीबन 50 लाख रूपये जप्त किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना दुर्ग की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

 गिरफ्तार आरोपी

  • रंजीत डहरे, 30 वर्ष पता- ग्राम लिटिया थाना लालबाग राजनांदगाव
  • रोशन मारकंडे, 23 वर्ष, पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।
  • योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे, 32 वर्ष, पता- केकराजबोड थाना जालबांधा खैरागढ़़।
  • रविशंकर बंजारे, 32 वर्ष, पता- लखौली थाना कोतवाली राजनांदगाव।
  • आकाश मन्नालाल सोनी, 28 वर्ष पता- मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर।
गुरु घासीदास जयेंती समारोह में पहुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा….. अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं के लिए बनेगा 200 सीटर हॉस्टल… रायपुर में स्थापित होगा गुरु घासीदास संग्रहालय एवं शोध पीठ
CG Crime : खेत में दफन मिला चार माह से लापता नाबालिग का शव, एक ही परिवार के चार गिरफ्तार
राइस मिल के चलनी में फंसने से युवती की दर्दनाक मौत, काम के दौरान अचानक हुआ हादसा
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बारामुला के सलोसा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, ‘चिरायु’ से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण
Next Article मुख्यमंत्री ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों से ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?