ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा

By Om Prakash Verma
Published: April 30, 2023
Share
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट
SHARE

दावणगेरे (एजेंसी)। कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों भाजपा के स्टार नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे और भाजपा को फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाएंगे। इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए कल यानी सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कामों से खुश हैं। वे विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी कुछ बीजेपी के पक्ष में हैं। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी शनिवार से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राज्य के लोग निश्चित रूप से अपना आशीर्वाद देंगे और भाजपा सरकार को सत्ता में वापस लाएंगे।

कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावणगेरे में एक रैली को संबोधित किया। रैली में नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है, समाज में दंगे बढ़ जाते है। हमारी सरकार राज्य के गरीबों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य की महिला को सशक्त बनाया है। जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है, वह समाज में दंगों को बढ़ावा देती है।

आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि मैं पिछले पांच दिनों से पूछ रहा हूं, बावजूद इसके सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए बड़े घोटालों पर वे जवाब नहीं देते? डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं, वे इसका भी जवाब क्यों नहीं देते? कैसे? क्या उनमें भ्रष्टाचार पर बोलने की हिम्मत है? कर्नाटक के लोग सब कुछ अच्छी तरह जानते हैं।

भाजपा जारी कर सकती है अपना चुनावी घोषणापत्र
इस बीच पता चला है कि भगवा पार्टी द्वारा सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा का घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में जारी किया जाएगा।

दरोगा हप्पू सिंह पर नवरात्रि के उत्सव में दर्शकों ने बरसाया प्यार
हवाई सेवाओं की तर्ज पर तय होगा रेल टिकट का किराया, निजी कंपनियों के हाथ में होगी चाबी
जंगल में शिकार कर घर पर पका रहे थे वन्यजीव का मांस, गरियाबंद में कच्चा मांस व हथियार जब्त
कलेक्टर, एसएसपी और डीएफओ ने किया पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण
खेलते-खेलते भटक गई तीन मासूम बच्चियां, पुलिस की सक्रियता से लौटे घर, परिजनों के खिले चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति
Next Article चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका: आदिवासी नेता नंद कुमार साय का इस्तीफा… जा सकते हैं कांग्रेस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?