ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : दो माह के भीतर रायपुर में होंगे दो अंतराष्ट्रीय मैच… साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

Big news : दो माह के भीतर रायपुर में होंगे दो अंतराष्ट्रीय मैच… साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

By Mohan Rao Published June 16, 2025
Share
सीसीपीएल के समापन समारोह में सीएम साय व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
SHARE

3 दिसंबर 2025 को भारत-दक्षिण आफ्रीका के बीच वनडे और 23 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड से होगा टी-20

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम डेढ़ माह के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। छत्तीसगढ़ को एक वनडे व एक टी-20 मैच की मेजबानी का मौका मिला है। बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल भी फाइनल कर दिया है। रविवार को रायपुर में खेले गए सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का समापन समारोह हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी विशेष तौर पर पहुंचे थे लेकिन बारिश के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। सीसीपीएल के समापन में पहुंचे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही।

दक्षिण आफ्रीका व न्यूजीलैंड से होंगे मैच
छत्तीसगढ़ को चौथी बार अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली है। 3 दिसंबर 2025 को इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड और भारत टी20 मैच में भिडेंगे। इससे पहले, 2023-24 में भारत न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच रायपुर में हो चुका है। रायपुर के मैदान में साल 2013 में IPL के 2 मैच और साल 2015 में दूसरी बार IPL के मैच हुए। रोड सेफ्टी और इंडिया मास्टर्स लीग क्रिकेट के मैच भी यहां हो चुके हैं।

खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि सीसीपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट का यहां शानदार आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में हम सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का बेहतरीन मौका मिला है। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है।

सीएम साय ने दोनों टीमों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की वजह फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया है। मैं दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैं आशा करता हूँ कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ इसी तरह आगे भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन करता रहेगा।

6 जून से 15 जून तक खेला गया सीसीपीएल
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक किया गया। इसमें रायपुर राइनोस, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायन्स, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाईगर्स टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के हाथों से रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम के कप्तान अमनदीप खरे और अजय मंडल ने विनर्स कप ग्रहण किया।  इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, प्रभतेज सिंह भाटिया सहित छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय के हाथों छत्तीसगढ़ के 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि
Next Article सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर आदित्यान्वेषण का समापन, 90 से ज्यादा प्रशिक्षुओं को मिली विभिन्न विधाओं में ट्रेनिंग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?