ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : ट्रेनों में बिना इंटरनेट आधार की जांच कर सकेंगे टीटीई, फर्जीवाड़ा करने वाले यात्री फसेंगे… पढ़ें पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

Big news : ट्रेनों में बिना इंटरनेट आधार की जांच कर सकेंगे टीटीई, फर्जीवाड़ा करने वाले यात्री फसेंगे… पढ़ें पूरी खबर

By Mohan Rao
Published: June 19, 2025
Share
टीटीई कर सकेंगे आधार की जांच
SHARE

भिलाई। ट्रेनों में अब फर्जी व एडिटेड आधार कार्ड ले जाना महंगा पड़ सकता है। ट्रेनों में बिना इंटरनेट के टीटीई आधार कार्ड की भी जांच सकेंगे। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि यात्री ने सही आधार कार्ड दिखाया है या उसने किसी विशेष योजना का लाभ लेने फर्जी व एडिटेड आधार प्रस्तुत किया है। इसके लिए टीटीई आधार जांच करने के लिए अलग से सुविधा दी जा रही है। इससे ट्रेनों से होने वाला फर्जीवाड़ा रूकेगा।

रेलवे ने अब तय किया है कि चलती ट्रेन में टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) आधार कार्ड की जांच भी कर सकेगा। रेलवे की ओर से टीटीई को एम-आधार मोबाइल ऐप का एक्सेस दिया जा रहा है, जिससे वे यात्री का आधार कार्ड स्कैन कर उसकी असली पहचान की जांच कर सकेंगे। यह ऐप यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है। इस ऐप से आधार कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही यात्री का नाम, फोटो, जन्मतिथि और पता मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगा। इससे टीटी तुरंत पहचान सकता है कि आधार असली है या नहीं।

फर्जीवाडा पकड़ाया तो बनेगा पुलिस केस
जांच में यदि आधार कार्ड फर्जी या एडिटेड निकला तो फर्जीवाड़ा करने वाले यात्री को तुरंत जीआरपी के हवाले किया जाएगा और उस पर कार्रवाई होगी। रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई बार लोग दूसरे के आधार कार्ड या नकली पहचान पत्र दिखाकर ट्रेन में सफर करते हैं। खासकर सीनियर सिटीजन के कोटे में लोवर बर्थ पाने के लिए उम्र को बढ़ाकर टिकट बनवाते हैं और आधार को एडिट कर प्रस्तुत कर देते हैं। अब नई तकनीक से इस तरह की गड़बड़ी पर लगाम लगेगी।

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी किया है बड़ा बदलाव
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक अकाउंट और ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन जरूरी होगा। वहीं, 15 जुलाई से हर तत्काल बुकिंग पर आधार से जुड़े मोबाइल पर मिला ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि टिकट बुकिंग के समय यूजर की पहचान पक्की की जा सके। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, फर्जी एजेंट्स द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर रोक लगाना तथा इमरजेंसी में जरूरतमंद यात्रियों को समय पर टिकट उपलब्ध कराना है।

आचार संहिता : भिलाई निगम ने 5000 हजार से ज्यादा जगहों से मिटाई गई पार्टिंयों की वॉल राइटिंग
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर… जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव में शामिल हुए क्रेडा सदस्य विजय साहू, बोले- यहीं से हमें अपनी परंपरा के करीब जाने का मिलता है मौका
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका, डॉ. हर्षवर्धन ने किया बड़ा एलान
अब ट्रेन और क्रुज में भी मिलेगी शराब, सरल किए बार लाइसेंस स्वीकृत करने के नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 246 # 19 June 2025
Next Article Railway Breaking : पुरी यात्रा के लिए मिली नई स्पेशल ट्रेन, 5 फेरों के लिए गोंदिया से खुरदा रोड तक चलेगी रथयात्रा स्पेशल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?